Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बी.के. हॉस्पिटल से दो बदमाशों ने हवा में गोली चलते हुए 17 हत्याओं के कुख्यात कैदी विकास को पुलिस से छुड़ा कर ले गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बी. के हॉस्पिटल में आज सुबह मेडिकल कराने हेतु लाए गए एक कुख्यात कैदी को उसके बाइक सवार दो दोस्तों ने हवा फयरिंग करते हुए उसे छुड़ा कर फरार हो गए। इस दौरान छोले भठूरे खा रहे एक आम शख्स को गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बी. के. अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं,इस गोली कांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर इसके आगे की जांच शुरू कर दी हैं। फरार कैदी पर हत्या के तक़रीबन 17 मुकदमें दर्ज हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नीमका जेल से कुख्यात अपराधी विकास को आज सुबह बी. के. अस्पताल में दांत के दर्द का इलाज कराने हेतु पुलिस कर्मी लाए थे, जैसे ही पुलिस कर्मी डॉक्टर से चेक करवा कर कैदी विकास को बाहर की तरफ लाए तो पहले से ही घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने हवा फायरिंग शुरू कर दी, जिसे उपस्थित पुलिस कर्मी घबरा गए, इस दौरान कैदी विकास को छुड़ा कर अपने साथ ले गए। इस दौरान छोले -भठूरे खा रहे इकबाल नामक एक बेकसूर शख्स को गोली गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया हैं कि इस घटना के बाद मौके पर तुरंत सबंधित थाने व चौकी के इंचार्ज दयानद पहुंच गए और उसकी जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला की कुख्यात अपराधी मंजीत महाल गैंग का सदस्य हैं और इस पर हत्या के कुल 17 मुकदमें दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने आज कर्मचारियों पर 5000 -5000 रुपए का लगाया जुर्माना।

Ajit Sinha

दीपक यादव बने रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के प्रेजिडेंट।

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़: सरपंच को हटाने का अधिकार मिला ग्रामीणों को, राइट टू रीकॉल बिल विधानसभा में पारित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x