Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान : विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रहा है। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान करने में पूरा प्रशासन तालमेल के साथ काम कर रहा है। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पेयजल, स्वामित्व रजिस्ट्री सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सुनी गईं। आमजन अपनी शिकायतों को लेकर समाधान शिविरों में निरंतर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ नागरिकों की शिकायतों के समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर में मौजूद रहकर त्वरित कार्यवाही करते हुए नागरिकों की समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं।उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आज सोमवार को समाधान शिविर में 40 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 15 शिकायतों पर मौके पर ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत दी गई। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिकायत पर पूरा फोकस किया जा रहा है व तत्परता के साथ समाधान किया जा रहा है। पूरा प्रशासन बेहतर तालमेल बनाकर कार्य कर रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: हर महीने के पहले बुधवार को सुबह के 11 बजे से एक घंटे के लिए साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Ajit Sinha

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद के बैनर तले किसानों की हुड्डा प्रशासक अनुपमा अंजुली की हुई बैठक।

Ajit Sinha

डीसी गरिमा मित्तल ने आज हॉस्पिटल के डॉक्टरों और संस्थाओं के फोन नंबरों की सूचि जरूरतमंद लोगों के लिए जारी किए हैं-जरूर देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x