Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मन्सा राम की धर्मपत्नी सावित्री देवी का 85 वर्ष की उम्र में निधन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मनसा राम की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी का आज 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गांव दौलताबाद में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रीमती सावित्री देवी की अंत्येष्टि में गढ़ी हरसरू के नायब तहसीलदार आशीष मालिक ने पार्थिव शरीर पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार से पूर्व हरियाणा पुलिस की तरफ से एएसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सलामी देने के बाद क्रिमिनेशन सम्मान निधि की राशि भी परिजनों को दी गई। इसके उपरान्त स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से समिति के अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, जिले सिंह, जोगिंदर सिंह जांधु, जय भगवान, धीरज, रामपाल, नवल सिंह, महाबीर सिंह, रामचंद्र, सत्यनारायण, पदम अजीत सिंह, भगवान दास, अशोक, कैप्टन बलबीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतबीर सिंह, श्री भगवान सहित अन्य गणमान्य ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से अधिक प्रोसेसिंग फीस लेकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सैंटर का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

पालम विहार वासियों की बिजली समस्या के समाधान हेतु अगले 2-3 दिन लगाया जाएगा विशेष शिविर:डीसी

Ajit Sinha

गुरुग्राम : डीएलएफ फेस 1 पुलिस ने किराए के फ्लैट को धोखे से 50 लाख में बेचने पर एक परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x