Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दो दिवसीय ईएनटी सम्मेलन का आयोजन- डॉ.सारिका वर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम के ऐपरेल हाउस सेक्टर- 44 में ईएनटी एसोसिएशन गुरुग्राम  द्वारा “तीसरा गुरुग्राम ईएनटी अपडेट”-  दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है।  ईएनटी एसोसिएशन गुरुग्राम अध्यक्ष डॉ. सारिका वर्मा ने बताया बैंगलोर के डॉ विजेंद्र होंडुरप्पा, उनकी टीम डॉ. संगीता और डॉ. विनय कान की लाइव सर्जरी पारस अस्पताल में करेंगे और इसका सीधा प्रसारण ऐपरेल हाउस सम्मेलन में दिखाया जाएगा। डॉ. रविंदर गेरा सम्मेलन अध्यक्ष और डॉ भूषण पाटिल सम्मेलन सचिव ने कहा 160 से अधिक ईएनटी विशेषज्ञ ने कॉन्फ्रेंस का पंजीकरण किया है।

कोविड की वजह से 2 साल हम यह कार्य क्रम नहीं कर पाए।  वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ अमिताभ मलिक ने कहा 8 से 10 विभिन्न प्रकार की कान की बीमारियों के ऑपरेशन दो दिनों में दिखाएंगे।अक्सर ऐसे सर्जरी देखने के लिए बेंगलुरु या हैदराबाद जाना पड़ता है, हमारा प्रयास था हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के स्थानीय डॉक्टर सम्मेलन का लाभ उठायें। उद्घाटन समारोह सेक्टर- 60 के लेमन ट्री होटल में आयोजित है जहां पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, गुड़गांव सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव और मैक्स हॉस्पिटल की अर्पिता मुखर्जी मुख्य अतिथि हैं। डॉ. प्रशांत भारद्वाज ईएनटी एसोसिएशन सचिव, डॉ एनपीएस वर्मा, डॉ आईपी नांगिया, डॉ ललित कोचर, डॉ गुंजन सचदेवा और समस्त ईएनटी एसोसिएशन गुड़गांव के चिकित्सकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। 

Related posts

पारिवारिक जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हथोड़े से पीट -पीट कर हत्या कर दी, आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ईंट भट्ठा कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

Ajit Sinha

गुरुग्राम: अपराध शाखा -17 ने आज 798 ग्राम स्मैक सहित तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, कीमत 1.5 करोड़ रूपए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x