Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के ट्रैफिक विंग के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से पंचकूला में आईआईटी मद्रास के सहयोग से जल्द ही पायलट प्रौजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रौजेक्ट के तहत पंचकूला के सभी अस्पतालों व एम्बुलैंसो का डाटा अपलोड किया जाएगा ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को जल्द ही चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।यह जानकारी आज पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के ट्रैफिक विंग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के उपरांत सबसे ज्यादा जरूरी है कि दुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर‘ अर्थात जिस अवधि के दौरान उपचार मिलना जरूरी है,अस्पताल पहुंचाया जाए। इतना ही नहीं, अस्पतालों की भी उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से रेटिंग की जाएगी।

जिस अस्पताल में घायल व्यक्ति का सर्वाइवल रेट जितना अधिक होगा अस्पताल को उतनी ही अच्छी रेटिंग दी जाएगी और जहां पर घायल व्यक्ति की मृत्यु का आंकड़ा अधिक होगा उसकी रेटिंग कम होगी। इस सारी प्रक्रिया को मोबाइल एप श्संजयाश् से कनेक्ट किया जाएगा। इस मोबाइल ऐप पर जिला की बड़ी सड़को, राष्ट्रीय राजमार्ग,राज्य राजमार्ग तथा अन्य जिला की सड़कों के मैप को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश भर के अस्पतालों तथा एंबुलेंस का डाटा भी इस मोबाइल ऐप में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में एक प्रस्ताव बनाकर हरियाणा सरकार को भेजा जाएगा जिसमें दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति को पहले 48 घण्टे को ईलाज मुफत मिल सके। बैठक में बताया गया कि पुलिस विभाग द्वारा 01.01.2023 से 30.11.2023 तक कुल 1,83,962 चालान लेन ड्राईविंग के किए गए है जिनसे कुल 13,77,81,950/- रू का जुर्माना वसूल किया गया है। इस साल अब तक कुल 13 लेन ड्राईविंग के विशेष अभियान चलाए गए जिसमें कुल 38,758 चालान किए गए है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, यातायात एंव हाईवे, करनाल हरदीप सिंह दून ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। इनके अतिरिक्त विरेन्द्र विज, उपायुक्त पुलिस, यातायात, गुडगंाव , विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं हाईवे, करनाल सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वी.सी. के माध्यम से भाग लिया।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के निवासीगण व्हाट्सएप पर अपनी आईडी को भेजे, ताकि वोट की पर्ची आपके व्हाट्सअप पर भेजे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया व विधायक सीमा त्रिखा ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर जताया आभार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी में चौकीदार को पहले ईंट मारी, फिर उठा कर छत से नीचे फेंक कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में आरोपित हिरासत में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x