Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राज्य सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर की मासिक मानदेय में वृद्धि करने की मंजूरी दी

संवाददाता,हरियाणा : हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कालेजों के एक्टेंशन लैक्चरारों का मासिक मानदेय 18000 रूपए से बढ़ाकर 25000 रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वायदा निभाते हुए यह बढ़ौतरी करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर की मासिक मानदेय में वृद्धि करने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से एक्टेंशन लैक्चरारों की चिरलम्बित मांग को पूरा किया गया है । राज्य भर में इससे लगभग 3,000 एक्सटेंशन लेक्चरर को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से सरकारी खजाने पर सालाना 25 करोड 20 लाख का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक्सटेंशन लेक्चरर से किए अपने वादे को पूरा किया हैै। उन्होंने कहा कि सरकार आगे सभी स्तरों पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन एक्सटेंशन लेक्चरर के योगदान को भी इस दिशा में फायदेमंद साबित हो।

Related posts

युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने जनवरी में नौ रिश्वतखोर किए अरेस्ट, कई केसों पर जांच जारी

Ajit Sinha

बाप-बेटे का हिसाब-किताब विधानसभा चुनाव में जनता कर देगी : डा. सतीश पूनिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x