Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणाः 1 करोड़ रुपये कीमत की 1 किलो 400 ग्राम स्मैक व 270 किलो गांजा बरामद, 6 गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहतक जिला से 1 किलो 400 ग्राम स्मैक और जींद से 270 किलोग्राम गांजा बरामद कर मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में छः लोगों को गिरफ्तार किया गया है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना में, जेल चौक , रोहतक के नजदीक गश्त के दौरान एक पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो कारों में चार व्यक्ति ड्रग्स की तस्करी का प्रयास करते हुए इधर से गुजरने वाले हैं।

सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए एक महिला सहित चार आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की 1 किलो 400 ग्राम स्मैक बरामद व 1 लाख रूपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने दो कारों को भी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तरप्रदेश के पीलीभीत निवासी किशन गुप्ता और संजीव कुमार तथा रोहतक निवासी निहाल कौर और संजय के रूप में हुई है।
वहीं, एक अन्य घटना में, जींद में पुलिस ने विशाखापट्टम से एक कैंटर में तस्करी कर लाया जा रहा 270 किलोग्राम गांजा जब्त कर इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

विशाखापट्टनम से कैंटर में अवैध रूप से नशीले पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को किलाजफरगढ़ के पास रोक कर तलाशी ली तो 270 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस सिलसिले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कमल और अजय के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपितों जींद इलाके में सप्लाई के लिए विशाखापट्टनम से मादक पदार्थ लाए थे। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।  

Related posts

चंडीगढ़:सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की।

Ajit Sinha

सीबीआई ने होमबायर्स (घर खरीदारों) से धोखाधड़ी के मामलों में बिल्डर कंपनी और निदेशकों के खिलाफ 12वां आरोप पत्र दाखिल किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:  क्राइम ब्रांच ,उंचा गांव ने बल्लभगढ़ की सब्जी में आढ़ती पर गोली मारने वाले दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!