Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

रिलायंस डिजिटल स्टोर का सेल्समेन चोरी के करीब 60 लाख रूपए मोबाइल फोन के साथ अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: रिलायंस डिजिटल स्टोर से लगभग 60 लाख रुपए के मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी के मामले में अपराध शाखा ,सेक्टर -40 , गुरुग्राम की टीम ने दो आरोपितों को अरेस्ट किए हैं। इसमें एक आरोपित रिलायंस डिजिटल स्टोर का सेल्स मैनेजर हैं, और दूसरा आरोपित इस का दोस्त हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 57 आईफोन , 4 एप्पल स्मार्ट वाच व दो लैपटॉप बरामद किए हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि गत 5 जनवरी 2023 को पुलिस थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में स्टोर मैनेजर रिलायंस डिजिटल, आरडी मॉल, सेक्टर -52, गुरुग्राम ने शिकायत दी कि गत 4 जनवरी 2023 की रात स्टोर पर काम करने वाले स्टाफ  स्टोर को सही से बंद किया था। अगले दिन गत 5 जनवरी 2023 को स्टोर का स्टाफ स्टोर खोल ने के लिए पहुंचा तो स्टोर का मेन गेट खुला मिला और स्टोर के अन्दर से 60 आईफोन,5 एप्पल स्मार्टवॉच व  03 लैपटॉप इत्यादि चोरी मिलें, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति स्टोर से चोरी करके ले गया। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए है। इस सम्बन्ध में भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया।

उनका कहना हैं कि अपराध शाखा,सेक्टर -40 के प्रभारी  गुनपाल की टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मामले में चोरी करने वाले दो आरोपितों को कल 16 जनवरी 2023 को अरेस्ट कर लिया । अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम नरेन्द्र कुमार (उम्र 32 वर्ष, शिक्षा एम.बी.ए.) व अशोक कुमार (उम्र 30 वर्ष, शिक्षा ग्रेजुएशन) हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  नरेन्द्र कुमार इसी रिलायंस डिजिटल स्टोर में सेल्स मैनेजर का काम करता है। इसके पास स्टोर को खोलने का एक्सेस होता है और उसने स्टोर की चाबियों से डुप्लीकेट चाबियां बनवाकर अपने उपरोक्त साथी अशोक कुमार (कोरियर बॉय) जो उसके साथ ही पड़ोस में रहता है और उसका  दोस्त है के साथ मिलकर व योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। उनका कहना हैं कि आरोपितों द्वारा *चोरी किए गए सामान में से 57 आईफोन, 4 एप्पल स्मार्ट वॉच व 2 लैपटॉप पुलिस टीम द्वारा इनकी निशानदेही पर इनके कब्जा से बरामद* किए है। आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपितों  को अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस  रिमांड पर लिया जाएगा। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

नकली कैनेडियन वीजा बनाने वाले दो एजेंटों सहित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

रोडरेज में 19 वर्षीय यश की या प्रेम प्रसंग के चलते की गई सनसनीखेज हत्या , तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

30 लाख रूपए लौटानी न पड़े,इस लिए एक महिला ने रची एक खौफनाक साजिश ,और कर दी लेनदार की बेरहमी से हत्या,दो महिलाएं समेत 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x