Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

साईबर सैल ने चोरी व गुम हुए 49 मोबाईल फोन को साईबर सिस्टम की मदद से ढूंढ निकाला: डीएसपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस जींद साइबर सैल ने जनवरी 2019 से अगस्त तक मोबाईल चोरी व गुम होने की 3 सौ शिकायतों पर कार्रवाही के तहत 49 मोबाईल की वारदात को सोलव करते हुए सोमवार को डीएसपी पुष्पा खत्री ने‌ उनके मालिक को कार्यालय में बुलाकर उन्हें मोबाईल सौंपे। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता के अनुसार डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि जिला जींद से मोबाईल चोरी व गुम होने की शिकायतें मिलती हैं।



अगस्त माह तक विभाग को 3 सौ शिकायतें मिली। जिसकी जांच करते हुए साईबर सैल इंचार्ज एएसआई नवदीप सिंह ने 49 मोबाईल को साईबर सिस्टम की मदद से ढूंढ निकाला और उनके उनके मालिक को वह मोबाईल सौंपे गए। जांच अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि प्राप्त हुए मोबाईल की कीमत 15 हजार रूपये से लेकर 30 हजार रूपये तक की हैंं। उधर, मोबाईल मिलने वाले लोगों ने कहा कि जब उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनका मोबाईल मिल गया है और सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर अपना मोबाईल ले लेना तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोबाईल प्राप्त करने वाले 49 लोगों ने तहे दिल से पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया।

Related posts

कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह के गांव को पाकिस्तान में मिलाने का पाप किया : धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा: कोरोना के कारण पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता पूर्ण सिंह डाबड़ा का निधन

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के पलवल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25,000 का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!