Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

निक्की यादव हत्याकांड में आरोपित साहिल के पिता,2 चचेरे भाई व 2 दोस्त अरेस्ट, इनमें एक दिल्ली पुलिस का कॉन्स्टेबल हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आज निक्की यादव हत्याकांड में खुलासा करते हुए कहा कि निक्की यादव साहिल गहलोत की धर्म पत्नी थी, उसने आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई थी,वह साहिल गहलोत के साथ लिविंग में नहीं रह रही थी, पुलिस को इसके  प्रमाण मिले हैं। निक्की यादव हत्या कांड में पुलिस ने आरोपित साहिल गहलोत के पिता, दो चचेरे भाई आशीष और नवीन और उसके दो दोस्त अमर और लोकेश से गहन पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया गया हैं। आरोपित नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं 

पुलिस की माने तो मृतका निक्की यादव ने अपने पति साहिल गहलोत को दूसरी लड़की से शादी नहीं करने के लिए कह रही थी, निक्की यादव और साहिल गहलोत ने वर्ष -2020 में ही शादी कर ली थी। वावजूद इसके आरोपित साहिल गहलोत के पिता व अन्य सह- आरोपित गत 10 फ़रवरी 2023 को साहिल की दूसरी लड़की से शादी करने के लिए आगे बढे।

इस साजिश में सभी 5 सह – आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं। अब तक निक्की यादव हत्याकांड में 6 लोग अरेस्ट हो चुके हैं, इनमें मुख्य आरोपित साहिल गहलोत, उसके पिता, दो चचेरे भाई आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश हैं। आरोपित नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। इस केस भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी , 201 , 212 व 202 को जोड़ दिया गया हैं। आरोपित व दिल्ली पुलिस का कॉस्टेबल नवीन आरोपित साहिल गहलोत के मौसी का बेटा हैं।           

Related posts

दिल्ली में एक सफेद बलेनो कार से बिना वजह हवा फायरिंग करके भाग रहे शख्स को कनखल, हरिद्वार से पुलिस ने पक

Ajit Sinha

रद्द टिकटों अथवा आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों द्वारा बुक किए गए फुली वेटलिस्टेड ड्रॉप्ड टिकट के लिए ओटीपी आधारित रिफंड

Ajit Sinha

स्विफ्ट कार में अपहरण कर ले जा रहे एक युवक को अपराध शाखा ,39 की टीम ने कुछ ही घंटों में सकुशल छुड़ाया, 4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x