Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

मजबूत कानून-व्यवस्था के लिए अनुशासन और अभ्यास अनिवार्य : आईजीपी राकेश कुमार आर्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला : पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज्य अपराध शाखा राकेश कुमार आर्य ने पंचकूला जिले का दौरा कर कानून-व्यवस्था की तैयारियों की गहन समीक्षा की। पुलिस लाइन पंचकूला पहुंचने पर उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़ी पंचकूला पुलिस की दंगा निरोधक कंपनियों की तैयारियों का निरीक्षण किया।आईजीपी द्वारा पंचकूला पुलिस की दंगा निरोधक कंपनियों—अल्फा, ब्रावो, चार्ली, इको एवं IRB कंपनी की समीक्षा की गई, जिसमें लगभग 500 जवानों व डॉग स्क्वॉड टीमों ने अपने-अपने कंपनी कमांडर अधिकारियों के नेतृत्व में बेसिक ड्रिल, टर्नआउट एवं फॉर्मेशन में भाग लिया।

निरीक्षण के दौरान आईजीपी राकेश कुमार आर्य ने पुलिस कंपनियों के अनुशासन, समन्वय और तैयारियों की सराहना की तथा इन्हें और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिस बल बेहतर प्रदर्शन कर सके। पुलिस जवानों से संवाद करते हुए आईजीपी राजेश आर्य ने कहा कि“लगातार अभ्यास, अनुशासन और टीमवर्क से ही पुलिस बल सक्षम बनता है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए कार्यकुशलता के साथ-साथ जनता के साथ बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है।”उन्होंने पुलिसकर्मियों को पेशेवर दक्षता बढ़ाने, आपसी तालमेल मजबूत करने और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने का संदेश दिया।इसके पश्चात पुलिस लाइन कार्यालय पंचकूला के सभागार में अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में शांति, सुरक्षा एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।इस मौके पर आईजीपी अंबाला मंडल पंकज नैन ( एडिशनल चार्ज पुलिस आयुक्त पंचकूला) , डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन व सभी एसीपी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र , डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के आयोजित बैठक में की शिरकत-वीडियो में

Ajit Sinha

15 वर्षीय लड़की का अपहरण, पुलिस कर्मी बनकर अपने आप को पेश कर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

सड़कों पर धूम स्टाइल स्नैचिंग करने वाले मिच्चू और जुल्फाम गिरफ्तार, लग्जरी बाइक, 23 मोबाइल और तमंचा बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x