Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु फरीदाबाद में संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज-3 सख्ती से होगा लागू: उपायुक्त बिक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा गत  29 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक की गई । जिला फरीदाबाद एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता गंभीर होने का अनुमान है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए गठित उप-समिति द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज- 1 तथा 2 के अंतर्गत आने वाली गतिविधियों साथ-साथ स्टेज-3 के अंतर्गत आने वाले सभी गतिविधियां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लागू करने का निर्णय लिया गया है।ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज-3 के अंतर्गत यह निम्नलिखित गतिविधियां अमल में लाई जाएंगी:-उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सड़कों की वैक्यूम मशीनों से सफाई का कार्य किया जाएगा। साथ ही पीक अवर्स से पहले सड़कों व पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। आमजन के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट्स, बस टर्मिनल्स तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाएं, राष्ट्र हित व रक्षा से जुड़ी गतिविधियों के अलावा किसी भी प्रकार की कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन गतिविधियां प्रतिबंधित होंगी।उन्होंने बताया कि कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर उन गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है जो नॉन-पोल्युटेड और जिनसे धूल या डस्ट उत्पन्न न होता हो।औद्योगिक संचालन के लिए गाइडलाइन्स:-औद्योगिक क्षेत्र जहाँ पी.एन.जी. आधारभूत संरचना व सप्लाई उपलब्ध है वहां औद्योगिक गतिविधियों के संचालन हेतु राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र में स्वीकृत ईंधन सूची में उपलब्ध विकल्प का ही उपयोग किया जा सकता है। तथा वह औद्योगिक क्षेत्र जहाँ पी.एन.जी. आधारभूत संरचना व सप्लाई उपलब्ध नहीं है वहां औद्योगिक गतिविधियों के संचालन हेतु राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र में स्वीकृत ईंधन सूची में उपलब्ध विकल्प के अलावा किसी विकल्प का उपयोग करने वाली औद्योगिक गतिविधियों को 31 दिसंबर 2022 तक हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही ऑपरेट करने की अनुमति दी जाएगी।

पेपर और पल्प प्रसंस्करण, डिस्टिलरी और कैप्टिव थर्मल पावर प्लांट शनिवार और रविवार को निष्क्रिय रहेंगे। धान/चावल प्रसंस्करण इकाइयां सोमवार और मंगलवार को निष्क्रिय रहेंगी। रंगाई प्रक्रियाओं सहित कपड़ा/वस्त्र और परिधान प्रसंस्करण इकाइयां बुधवार और गुरुवार को निष्क्रिय रहेंगी। अन्य उद्योग जो उपरोक्त उल्लिखित श्रेणियों में नहीं आते हैं वह शुक्रवार और शनिवार को निष्क्रिय रहेंगे। एक जनवरी 2022 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में उन सभी औद्योगिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जो एन.सी.आर. के लिए स्वीकृत ईंधन की मानक सूची के अनुरूप ऑपरेट नहीं कर रहीं हैं। हालांकि यह प्रतिबंध दूध और डेयरी इकाइयों सहित उन सभी लाइफ सेविंग इक्विपमेंट या दवाएं बनाने वाली औद्योगिक इकाइयों पर लागू नहीं होगा। स्टोन क्रशिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। माइनिंग से संबंधित गतिविधियां भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रतिबंधित होंगी।उपायुक्त ने आगे बताया कि हरियाणा व दिल्ली सरकार बीएस-3 पेट्रोल व बीएस-4 डीजल वाले लाइट मोटर वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा सकती है। इसका अधिकार राज्य सरकार के पास है। इसके अलावा नागरिकों से नागरिक चार्टर का पालन करने और इसमें सहायता करने का आग्रह किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद :भारतीय जनता पार्टी के विनाश में ही हरियाणा का विकास है, भाजपा ने हरियाणा को पतन की राह पर लाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है, नवीन

Ajit Sinha

निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर की निगरानी में 24 अक्टूबर वीरवार को प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना: डीसी 

Ajit Sinha

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया एडीआर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x