Athrav – Online News Portal
नोएडा

सोसायटी श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों ने चिलचिलाती धूप में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बसी सोसाइटी के निवासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं को हासिल करने के लिए भी लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है. ऐसी ही एक सोसायटी श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों ने चिलचिलाती धूप में बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं सोसायटी के लोगों ने अपने फ्लैटों की बालकनियों में बैनर भी लगाया जिस पर उनकी मांगे लिखी हुई है. बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं यह सभी लोग श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासी हैं. इनका कहना है कि 10 साल पहले यह सोसाइटी बनी इसके बावजूद सोसाइटी में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट्स नहीं लगे हैं, पूरे बेसमेंट में सीवरेज और लीकेज हो रहा है, जिससे सोसायटी के टावर कमजोर होते जा रहे हैं.

स्विमिंग पूल में भरा पानी लोगों को बीमार कर रहा है. ना ही क्लब हाउस बनाया गया है और सोसाइटी और हाउसिंग स्टाफ भी कम कर दिया गया है जिससे यहां के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है. श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में 300 परिवार बुजुर्ग महिला बच्चों के साथ रहते है बिल्डर ने बिजली और पावर बैकअप देने के लिए डीजल जनरेटर तो लगाया है, लेकिन वह पावर बैकअप नहीं दे पा रहा है, जिससे बिजली बार-बार ट्रिप होती है और सोसायटी अंधकार में हो जाती है ना तो घरों में बिजली जलती है ना ही लिफ्ट चल पाती है.सोसाइटी के लोगों की मांग है कि उन्हें डिजी का बैकअप मिलना चाहिए. लीकेज और सीवरेज की समस्या का तुरंत निदान होना चाहिए. बिल्डिंग में फायर फाइटिंग के इक्विपमेंट लगने चाहिए. पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर टावर के ओवरहेड टैंक में ऑटो कट सिस्टम लगाया जाए. अधूरे पड़े टावर 11 ,15 और 17 का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और लोगों को फ्लैट दिया जाए. साथ ही मालिकाना हमें मिल सके इसलिए रूकी हुई रजिस्ट्री को तुरंत शुरू किया जाना चाहिए. उनका कहना है यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उनका हल्ला बोल आंदोलन मजबूती से इसी तरह चलता रहेगा.

Related posts

पारस टिएरा सोसाइटी में एक बड़ा लिफ्ट हादसा, ब्रेक फेल होने से एलिवेटर ने टॉप फ्लोर की छत तोड़ी, निवासियों में दहशत

Ajit Sinha

ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैच पर लोगों से सट्टा लगा रहे 7 सट्टेबाज गिरफ्तार

Ajit Sinha

सीएनजी गैस के लीक करने से पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग,बाल्टी से पानी डालकर,आग बुझाते दिखे लोग-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x