अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा :सेक्टर-3 स्थित मेट्रो स्टेशन 16 के पास एक कॉल सेंटर में सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया. सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. आग बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर लगी थी और पांच लोग फंसे थे जिन्हे रेस्क्यू करने के बाद बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन बिल्डिंग में धुआं भरे होने के कारण अंदर प्रवेश करना मुश्किल था.फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने गैस मास्क पहनकर गैस मास्क पहनकर बिल्डिंग में प्रवेश किया और बिल्डिंग के शीशे को तोड़ कर धुआं को निकाला गया. माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण लगी थी. किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं.

यह तस्वीरें हैं नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में स्थित ए-5 सेक्टर 3 स्थित Star trek Aegis कॉल सेंटर की जिसके सेकेंड फ्लोर पर लगी थी यहाँ मल्टीपल फिलिप कार्ड, जोमैटो बैंक संबंधी काम होता है. ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि आग सुबह शार्ट सर्किट के कारण लगी थी इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी. इस कॉल सेंटर डेढ़ हज़ार लोग कम करते है लेकिन कोई घायल नही हुआ है.

आग बुझाने में जुटे मौके पर मौजूद फायर अफसर ने बताया कि आग लगने की की सूचना फायर स्टेशन फेज वन को पौने आठ मिली. तुरंत तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गया । मौके पर पहुंचे पर पता चला कि बिल्डिंग में 5 लोग फंसे हुए हैं. जिन्हे रेस्क्यू करने के बाद आग बुझाने की कार्रवाई की गई. आग बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर स्थित कॉल सेंटर में लगी थी और फॉल सीलिंग को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था. धुँआ में निकालने के लिए बिल्डिंग का शीशा तोड़ा गया. बिल्डिंग में बिल्डिंग में फायर इक्विपमेंट लगे हुए थे लेकिन उन्हें ऑपरेट करने वाला कोई नहीं था. इस बात की भी जांच की जा रही है और आग लगने के कारण का भी पता लगाया जा रहा है उन्होंने बताया कि इमारत में कुछ कार्यालय भी हैं, उनको भी आग से नुकसान हुआ है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

