Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नोएडा

एक कार से 25 करोड़ रूपए के हेरोइन बरामद, के साथ दो लोग पकड़े ।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा विदेशी नागरिकों की अवैध कारोबार अड्डा बनता जा रहा है.पहले अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी, फिर नाइजीरियाई नागरिकों के साइबर क्राइम में लिप्त होने की घटनाएं और अब अफगानिस्तान से लाई गई हेरोइन की तस्करी का मामला प्रकाश में आया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोतवाली बीटा 2 पुलिस के साथ मिलकर ऐच्छर के एक गैरेज में छापेमारी की. जहां खड़ी एक गाड़ी से 5 किलो हेरोइन बरामद कर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार लिया गया है। हेरोइन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है. 

दिल्ली में चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार दो अफगानिस्तान के नागरिकों रहीमुल्लाह और मुस्तफा की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के निरीक्षक विनोद कुमार और अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ बीटा-2 थाना क्षेत्र में पहुंचे.बीटा-2 थाना पुलिस की और दिल्ली पुलिस के साथ ऐच्छर चौकी क्षेत्र स्थित पंकज वर्मा नाम के व्यक्ति के गैराज में खड़ी एक इटियोस कार से टीम ने पांच किलो हेरोइन बरामद की. इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल से हेरोइन व दोनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई. कोतवाली बीटा-2 पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जीतू और अशोक को मौके से पकड़ा गया है.

यह दोनों कार मैकेनिक है.यह लोग बुलंदशहर व सूरजपुर के रहने वाले है. उनका परिचित भी यहां रहता था. दो दिन पहले आरोपियों के परिचित बिरोंडी निवासी युवक ने कार गैरेज में खड़ी थी. जिसमें  5 किलो हेरोइन थी जिसे डिग्गी में पॉलीथीन में पैक कर रखा गया था जिसे तस्करी के लिए लाया गया और उसके किसी अन्य गाड़ी से बदलना था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उससे पहले ही ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर हेरोइन बरामद की. स्थानीय पुलिस की मदद से बिरोंडी निवासी आरोपी को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के कई छात्र शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं.इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी यहां पढ़ने की आड़ में नशे के अवैध धंधे में लिप्त हो गए हो.

Related posts

सूरजकुंड थाने के एसएचओ और उनकी टीम पर शराब माफियाओं ने किया कातिलाना हमला, एक आरोपित को छुड़ा कर ले गए

Ajit Sinha

पहले कार में ली फिर किडनैप करके 50 लाख रुपये की मांग करनें वाले दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

पीएम मोदी खामोश क्यों हैं- भूटान की जो टेरिटरी है, डोकलाम उससे 9 किलोमीटर दूर, वहाँ कुछ गांव चीन ने बसा लिए हैं-कांग्रेस-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x