Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

फरीदाबाद की दो, गुरुग्राम और सोनीपत की एक -एक दुकान पर रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, दुकानें की सील – अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार औषधि एवं प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में आज अल-सुबह अधिकारियों ने प्रदेश भर में 50 से अधिक दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि लगातार उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि दवा दुकानदार रात को दुकान बन्द करते समय मेन स्विच बन्द कर देते हैं, जिससे वहां पर ठन्डे तापमान में भण्डारण हेतु रखे रेफ्रीजरेटर भी बन्द हो जाते हैं और ऐसा करने से ठन्डे तापमान में रखी जाने वाली दवाओं जैसे कि एंटी-रेबीज़ वैक्सीन, इन्सुलिन, टेटनस इत्यादि की  गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। विज ने कहा कि यदि ऐसी दवाएँ 72 घन्टे, तयशुदा ठन्डे तापमान से अधिक तापमान पर रखी जायें तो इनकी क्षमता (potency)/रोगरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है।

उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अन्तर्गत अब तक फ़रीदाबाद में 12, झज्जर में 05, गुरुग्राम में 11, करनाल में 10,कुरुक्षेत्र में 10, सोनीपत में 1,पानीपत में 1 एवं अम्बाला में 11 दुकानों पर चेकिंग की गई है। इनमें से फ़रीदाबाद में 02 दुकानों – भारत मेडिकल स्टोर एमसीएफ -184, मेन मार्किट, मुजेसर, फ़रीदाबाद एवं श्री बालाजी मेडिकल स्टोर , दुकान नंबर 752, मेन मार्किट, सेक्टर 24, फ़रीदाबाद में रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, इन दोनों दुकानों को मौके पर सील कर दिया गया। इसके अलावा, गुरुग्राम में अनिश मेडिकल स्टोर, अशोक विहार, मेन पालम विहार रोड, गुरुग्राम को भी रेफ्रिजरेटर बंद मिलने के कारण सील कर दिया गया। इसी प्रकार, सोनीपत में एक दुकान में रेफ्रिजरेटर बंद मिला जिसे भी सील किया गया है।विज ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वो ठन्डे तापमान वाली दवाओं का भण्डारण उचित तरीके से रेफ्रीजरेटर में ही करें तथा थोक विक्रेता भी इस प्रकार की दवाओं का रिटेलर्स को वितरण नियमानुसार कोल्ड-चेन (cold chain) में ही करें अन्यथा उल्लंघना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ़ कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई  की जाएगी ।

Related posts

जेजेपी जल्द करेगी संगठन में बदलाव और विस्तार, मेहनती कार्यकर्ताओं को मिलेंगी नई जिम्मेदारी: निशान सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के बिल्डरों को चेतवानी, कानूनी नियमों से बड़ा कोई नहीं, जो बड़ा समझता हैं, वह बेशक समझे,वह तो कार्रवाई करेंगें, डीटीपी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रीन बेल्ट पर बनी 1500 अवैध इमारतों पर राज्य सरकार कर रही सख्त कार्रवाई – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
3.6 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x