Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

रेप पीड़िता कोरोना पॉजिटिव, तिहाड़ में बंद है आरोपी, मचा हड़कंप

एक रेप पीड़िता की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उससे रेप का आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है. अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में हड़कंप मच गया. यह जानकारी मिलते ही हरकत में आए जेल प्रशासन ने आरोपी समेत दो कैदियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है. अब जेल प्रशासन को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने का इंतजार है.
बताया जाता है कि रेप का यह आरोपी कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल लाया गया था. इसे जेल नंबर 2 में रखा गया था. 9 मई को तिहाड़ प्रशासन को यह पता चला कि आरोपी ने जिस लड़की के साथ रेप किया था, वह कोरोना से संक्रमित पाई गई है. यह जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया. जेल प्रशासन हरकत में आ गया और आरोपी के साथ बंद दो और कैदियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. अब जेल प्रशासन को रिपोर्ट आने का इंतजार है. जेल प्रशासन की मानें तो कैदी की जांच रिपोर्ट आज आ सकती है. जेल प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य एहतियात का पालन करने की जानकारी दी और कहा कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है. जेल में आने वाले हर कैदी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. जेल प्रशासन अपनी तरफ से हर एहतियाती कदम उठा रहा है.

Related posts

कॉलेजों में पदों को भरना जरुरी लेकिन गवर्निंग बॉडी की मंजूरी के बिना ऐसा करना अनैतिक: उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

चीन से 6 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर आयात कर रहे, जिसमें 4400 सिलेंडर आ गए हैं, 1600 आने बाकी हैं-सीएम केजरीवाल

Ajit Sinha

मदर्स डे पर फोर्टिस, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने जोखिम भरी गर्भावस्था को जीवन की खुशियों में तब्दील किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!