Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस कस्टडी से रेप का आरोपी बाथरुम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार, पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लाया गया रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया. इस बात का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा जोन के डीसीपी इस मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है, वही आरोपी को मेडिकल कराने के लिए लेकर गए हेड कांस्टेबल और होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यह तस्वीर पुलिस कस्टडी से रेप के आरोपी कमलेश की है.कमलेश के खिलाफ कोतवाली 113 में अपने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 366 376 और 3 बटा चार पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और नाबालिग लड़की को भी बरामद किया था.जिसके बाद उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाया था, कमलेश ने बाथरुम जाने के बहाने पुलिसकर्मियों चकमा दे कर बाथरूम की खिड़की को तोड़कर फरार हो गया.

नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपी कमलेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उसे मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल यशवीर और होमगार्ड प्रदीप लेकर गए थे वहां से आरोपी फरार हो गया. इसके बाद लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल यशवीर और होमगार्ड प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Related posts

ठेकेदार स्टालियन जीत को पकड़वाएगा, वह 25000 रूपए का नगद इनाम पाएगा।

Ajit Sinha

झगड़े के दर्ज मामले में समझौता करने का झांसा देकर महिला से धोखे से बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

25000 का ईनामी डकैत गिरफ्तार : दिल्ली -एनसीआर में एक दर्जन डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x