Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी, सभी तैयारियां पूरी – दीपेन्द्र हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के आगमन और स्वागत की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। आज गुरुग्राम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राव दान सिंह, विधायक गीता भुक्कल, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर फिरोजपुर झिरका स्थित मौके पर पहुँचकर फाइनल तैयारियों का जायजा लिया और पूरे रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के साथ दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यक्रम स्थल पर एक-एक पॉइंट का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि कहीं कोई कसर बाकी न रहे।

इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर पूरे हरियाणा में खास तौर से युवा वर्ग में उत्साह और जोश का माहौल है। हर वर्ग स्वतःस्फूर्त ढंग से इस यात्रा से जुड़ रहा है। उन्होंने दावा किया की हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक होगी और पिछले सारे रिकार्ड तोड़ देगी। उन्होंने बताया कि  आधुनिक प्रचार माध्यमों को मैदान में उतारा गया है। ये सभी प्रचार वाहन ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी घूम-घूम कर प्रचार करेंगे, यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष  उदयभान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को प्रातः 6 बजे हरियाणा में प्रवेश करेगी और इसलिये प्रदेश के दूसरे हिस्सों से बड़ी संख्या में आ रहे कार्यकर्ता 20 दिसंबर की शाम को ही मुंडाका बार्डर पर पहुंच जायेंगे। कार्यकर्ताओं के ठहरने और खाने-पीने के इंतजाम का बारीकी से निरीक्षण किया गया और सारी तैयारियों को पुख्ता किया गया ताकि कहीं कोई कोर-कसर बाकी नहीं रह जाए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भारत यात्रियों, प्रदेश यात्रियों के खान-पान और रहने की तैयारियों को भी देखा और संतोष जताया। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा की पावन धरा पर पहुंच रही है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह ठीक 6 बजे तयशुदा समय से शुरु हो जाती है। उन्होंने प्रदेश यात्रियों और यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों से अनुरोध किया कि कम से कम सुबह 5 बजे उठकर अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त हो जाएँ और 6 बजे से पहले ही यात्रा के लिये निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। उल्लेखनीय है कि यात्रा के स्वागत और हरियाणा में यात्रा के दौरान की तैयारियों के लिये जिन कमेटियों का गठन किया है उनमें प्रचार माध्यम प्रबंधन, चिकित्सा, टेंट प्रबंधन, ट्रांस्पोर्ट, सांस्कृतिक, बिजली-पानी और साफ-सफाई, आवास, खान-पान, प्रशासन, महिला यात्री प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, कंट्रोल रूम और समन्वय समिति, आमंत्रण समिति, सुरक्षा, सोशल मीडिया समिति प्रमुख हैं। जिनकी तैयारियों को लेकर आज प्रदेश प्रभारी ने रिपोर्ट मांगी। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी राव दान सिंह ने एक-एक बिन्दु पर जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने समितियों की अभी तक की तैयारियों पर संतोष जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक गीता भुक्कल, विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान, विधायक इंदुराज नरवाल, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत स्थानीय वरिष्ठ काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Related posts

भाजपा नेता कुलभूषण ने अपनी सरकार की कथनी और करनी पर उठाए सवाल और सीएम को लिख डाला पत्र-जरूर पढ़े

Ajit Sinha

किसान आंदोलन की आड़ में देश को हिंसा की आग में झोंकने की राहुल गाँधी की साजिश भरी रणनीति पर प्रहार किया-बीजेपी

Ajit Sinha

गुरुग्राम: बच्चों में आत्म विश्वास मजबूत करने और उन्हें आत्म रक्षा के गुर सिखाने के लिए कराटे जैसे खेल आवश्यक है, उमेश अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x