Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

रामलीला मैदान में स्वराज इंडिया की ‘जवाब दो, हिसाब दो’ रैली

संवाददाता, नयी दिल्ली : उपराज्यपाल प्रशासन, दिल्ली सरकार की आप सरकार और भाजपा नीत एमसीडी के कामकाज पर सवालिया निशान लगाते हुए स्वराज इंडिया पार्टी ने कहा है कि रविवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता के सानिध्य में इन तीनों सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायेगी । स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने बताया कि 12 फरवरी को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में स्वराज इंडिया दिल्ली की तीनों सरकारों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। दिल्ली में तीन सरकारों में एक केंद्र के तहत एलजी की सरकार, दूसरी केजरीवाल नीत की राज्य सरकार और तीसरी नगर निगम की सरकार है मोदीजी की पार्टी चला रही है। दिल्ली के लोग कह रहे हैं – तीन सरकार, तीनों बेकार है। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दिल्ली के हर आम आदमी से रामलीला मैदान पहुंच कर आंदोलन को मजबूत और कार्यक्रम को असरदार बनाने की अपील की है।

प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में स्वराज इंडिया दिल्ली में पिछले एक महीने से ‘‘ जवाब दो, हिसाब दो’’ मुहीम चलाया था। स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पूरी दिल्ली में लोगों के घर-घर जाकर संवाद कर रहे हैं, साथ ही केंद्र, राज्य और नगर निगम की तीनों सरकार के कामकाज का सर्वे किया । स्वराज इंडिया ने दावा किया कि ‘जवाब दो, हिसाब दो’ सर्वे में दिल्ली सरकार और नगर निगम के कामकाज के बारे में पूछा गया । इसमें मात्र 11.6 प्रतिशत लोग ही दिल्ली सरकार से ख़ुश हैं, वहीं सिर्फ 8 प्रतिशत लोग नगर निगम के काम से ख़ुश हैं। इसमें दावा किया गया है कि सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया था कि वो अपने पाषर्द, एमएलए और एमपी के काम से ख़ुश हैं या नहीं । 85.8 प्रतिशत लोग अपने पाषर्द के काम से ख़ुश नहीं हैं, वहीं 86.2 प्रतिशत लोग अपने एमएलए के काम से ख़ुश नहीं हैं और 71.6 प्रतिशत लोग अपने सांसद के काम से ख़ुश नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में स्वराज इंडिया की ‘जवाब दो, हिसाब दो’ रैली होगी।

Related posts

अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने मोदी की नजरें झुकी हुई थीं, वे सोफे पर दुबककर बैठे थे- पवन खेड़ा

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जॉर्जिया मेलोनी से भेंट की।

Ajit Sinha

नई दिल्ली; राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज वायनाड , केरल में किया रोड शो, देखे लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x