Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मिनी फाइनेंसर के आयोजित कार्यक्रम में राजेश भाटिया द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग वितरण किए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय मार्केट नंबर 1 में मुथूट मिनी फाइनेंसर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुथूट मिनी फाइनेंसर ने जजपा जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में मुथूट मिनी फाइनेंसर सीनियर सेल्स मैनेजर ईशा भटनागर जोनल मैनेजर वीरेंद्र सिंह तवर ब्रांच मैनेजर बीके चौक देवेंद्र व एग्जीक्यूटिव मनीष सभी ने फूलों की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर राजेश भाटिया का स्वागत किया इस कार्यक्रम में मुथूट मिनी फाइनेंसियर्स के सौजन्य से बच्चों में बैग जजपा जिलाध्यक्ष द्वारा वितरित किए गए।

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि मुथूट मिनी फाइनेंसियर्स द्वारा जरूरतमंद असहाय परिवारों के बच्चों की सहायता के उद्देश्य से बैग वितरण किए।  उन्होंने कहा कि गरीब परिवार की आवश्यक जरूरत पूरी नहीं हो पाती क्योंकि वह मजदूरी के अभाव में निराश होने लगते हैं बच्चों को शिक्षा ग्रहण भी नहीं करा पाते उन्होंने कहा कि फाइनेंसर द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने में सहायता करना प्रशंसनीय पहल है। जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया नए मुथूट मिनी फाइनेंसर द्वारा बच्चों की सहायता के कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद किया और साथ साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा ऐसे ही कई दानवीरो की सहायता से जरूरतमंद बच्चों को भी शिक्षा प्राप्त होती है। यह बहुत ही सराहनीय सेवा है।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया के साथ अमर बजाज.गगन अरोड़ा.रिंकल भाटिया.अरविंद शर्मा एवं मुथूट मिनी फाइनेंसर से देवेंद्र बैरागी व राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार एवं स्टाफ से पूनम रानी सुशीला मुन्नी संगीता सीमा शर्मा सीमा रंजना जितेंद्र बलबीर शास्त्री रेनू बाला दीपेंद्र मीनाक्षी तथा सुनीता उपस्थित रहे।

Related posts

फ़रीदाबाद की अनीशा अरोड़ा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता प्रथम पुरस्कार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ऑपरेशन मुस्कान : एक हफ्ते में ही परिवार से मिलवाये 105 बच्चे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लक्कड़पुर फाटक पर बने फुट ओवर ब्रिज से आमजन को मिलेगा लाभ: सीमा त्रिखा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x