Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस ने 5 दिन में पेश किया चालान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सेक्टर- 29 में पार्क के पास खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदे को थाना चांदनी बाग पुलिस ने वारदात के महज कुछ घंटों के दौरान की जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार कर लिया था। उत्तराखंड के पीर चमोली निवासी आरोपी पिछले कुछ महीनों से पानीपत में फ्लोरा चौक के पास एक ढाबे पर काम कर रहा था। एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में अथक प्रयास से पुलिस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेकर गई। इस मामले में 5 दिन के दौरान ही शनिवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया गया है। पुलिस की तरफ से न्यायालय में चालान पेश करने से पहले मामले में ठोस सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं, ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके। वही चिन्हित अपराध की सूची में शामिल कर आरोपी को फांसी की सजा दिलवाने के लिए न्यायालय से गुजारिश की जाएगी। सिविल हस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद मुंह व गला दबाकर हत्या होना पाया गया था।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के संज्ञान में उक्त मामला आते ही उन्होंने अपराध अन्वेंषण की तीनों टीमों के अतिरिक्त थाना चांदनी बाग व थाना औद्योगिक सैक्टर- 29 पुलिस की टीम को साथ लेकर स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके पर गठीत पांचो टीमों को जल्द से जल्द आरोपी की पहचान व धरपकड़ के लिए निर्देश दिए थे। पुलिस की टीमों ने आस-पास फैक्टरियों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को खंगालते हुए दरिंदे को फुटेज के आधार पर कुछ ही घंटों में सैक्टर- 25 में जिम खाना कल्ब के पास से काबू करने में कामयाबी  हासिल की थी। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था।थाना चांदनी बाग में मासूम बच्ची के पिता ने शिकायत देकर बताया था की वह मूल रूप से यूपी के जिला शहजानपुर का रहने वाला है और काफी समय से पानीपत के सेक्टर 29 में परिवार सहित रहते हुए यही पर फैक्टरी में काम करता है। सोमवार 15 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे 6 वर्षीय बेटी व 4 वर्षीय बेटा पास के पार्क में खेलने के लिए गए थे। कुछ देर बाद बेटे ने कमरे पर आकर बताया कि एक अज्ञात युवक बिस्कुट दिलाने के बहाने पार्क के पास से बहन को अपने साथ ले गया। यह सब सुनकर परिवार के सभी लोगों ने बच्ची की तलाश की तो सैक्टर- 25 में गंदा नाला के पास झाड़ियों में बच्ची का शव नग्न अवस्था मिला। पुलिस ने तुरंत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर शिकायत पर थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 302,365,376,201 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे। 

Related posts

बीजेपी ने भले ही सरकार के चेहरे बदल दिए, लोगों ने सरकार बदलने का मन बनाया – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में हरियाणा विजन-2047 के मद्देनजर बजट पूर्व कार्यशाला में रखे विचार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में जल्द ही भरे जाएंगे जेल वार्डरों के 1300 पद – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x