Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

सवांददाता, रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को दूरभाष पर बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे संयुक्त दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां एक नक्सली का शव, हथगोला और हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दल की घटनास्थल से वापसी के बाद इस संबंध में अन्य जानकारी मिल सकेगी।

Related posts

फरीदाबाद: बीजेपी-आरएसएस के नफरत के बाजार में कांग्रेस ने खोली मोहब्बत की दुकान : राहुल गांधी

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने की पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x