Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

ऐसा क्या इस मासूम बच्चे में जिसे अब तक 4 लाख 56 हजार लोग सलूट कर चुके हैं,जानने के लिए जरूर-देखें इस वीडियो को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं दरअसल में यह वीडियो हैं तो मात्र 29 सेकेंड का हैं पर इस वीडियो को अब 4 लाख 56 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोग कमेंट व रिट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो में आप साफ़ तौर पर  देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग महिला गली से गुजर रही हैं इसी दौरान सामने से एक सांड ने उन पर हमला कर देता हैं,इस नज़ारे को उनका छोटा पोता देख लेता हैं जिस की उम्र लगभग 9 से 10 साल होगी  वह दौड़ता हुआ एक दम से आता हैं अपने दादी के पास पहुंचने के लिए इस बीच में उस सांड ने उसपर पर भी जबरदस्त जानलेवा हमला कर देता हैं। 


इस बात की प्रवाह किए हुए बड़े ही निडरता और साहस के साथ दादी के नजदीक पहुंच गया और अपने दादी को सहारा देकर उठा लिया। इसके बाद भी सांड एक साथ में दादी -पोते पर फिर से जान लेवा हमला कर देता हैं और दोनों दादी -पोता सड़क पर गिर जाते हैं। इसके बाद गली के और लोग निकल आते हैं और सांड पर डंडे से हमला कर के दोनों दादी व पोते को बचा कर ले जाते हैं। यह सारा वाक्या वहां लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाता हैं। इस फुटेज को दादी चंद्रो तोमर ने मंगलवार को सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया हैं। इस वीडियो को देख कर हर कोई बच्चे की साहस की प्रशंसा कर कर रहा हैं। 

Related posts

कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को “रामायण” भेंट कर किया सम्मानित, रावण दहन किया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एशिया का सबसे बड़ा चौक होगा शहीद बाबा दीप सिंह जी चौक: बाबा अजीत सिंह

Ajit Sinha

नोएडा: ट्रकों की फर्जी कागजात बनाकर रोड पर चलने वाले गैंग का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार-वीडियो देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!