Athrav – Online News Portal
Uncategorized राष्ट्रीय

शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 126 अंक चढ़ा, निफ्टी 8,800 अंक से उपर

 सवांददाता, मुम्बई: औद्योगिक उत्पादन और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े आंकड़े के जारी होने से पहले लिवाली बढ़ने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरआती दौर में 126 अंक तक चढ़ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 8,800 अंक से उपर निकल गया।

शेयर ब्रोकरों के मुताबिक कुछ कंपनियों के उम्मीद से बेहतर परिणम आने से बाजार में धारणा मजबूती की रही। वैश्विक बाजारों में भी मजबूती के संकेत थे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक 2.36 प्रतिशत और हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक 0.51 प्रतिशत उंचा रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.33 प्रतिशत उंचा रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डानोल्ड ट्रंप ने बहुप्रतिक्षित कर सुधार योजना अमल में लाने की घोषणा की है। इससे अमेरिकी बाजार भी कल मजबूती के साथ बंद हुये।
बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित सूचकांक शुरआती दौर में 126.48 अंक यानी 0.44 प्रतिशत उंचा रहकर 28,456.18 अंक रहा। बैंकिंग, धातु, पूंजीगत सामान, स्वास्थ्य देखभाल और आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रख रहा।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 8,822.10 अंक पर पहुंच गया।कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के दिसंबर के आंकड़ों के जारी होने से पहले सटोरियों की लिवाली बढ़ गई थी। ये आंकड़े आज शाम बाजार बंद होने के बाद जारी होंगे। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक कल शाम को 0.59 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

Related posts

फरीदाबाद:हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा, सूरजकुंड मेला हादसे में हुए सभी घायलों से अस्पतालों में जाकर मिले-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: मोदी सरकार ने अग्निपथ योजना की आड़ में डेढ़ लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद किया- कांग्रेस

Ajit Sinha

दिल्ली: जाने माने अर्थशास्त्री व देश के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम व रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x