Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

राहुल बोले- आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है भाजपा, इंडिया गठबंधन हर कीमत पर करेगा रक्षा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को झारखंड में कहा कि इंडिया गठबंधन हर कीमत पर आदिवासियों की जल-जंगल-जमीन की रक्षा करेगा, जिसे भाजपा छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा देश के पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को भागीदारी नहीं देना चाहती है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड के सिमडेगा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड के लिए इंडिया गठबंधन की सात गारंटियों के बारे में भी बताया।जनसभा में उमड़ी विशाल भीड़ के बीच राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है, वहीं भाजपा-आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान में बिरसा मुंडा जी, अंबेडकर जी, फुले जी और महात्मा गांधी जी की सोच है। संविधान देश के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों की रक्षा करता है।इसलिए इंडिया गठबंधन चाहता है कि देश को संविधान के अनुसार चलाया जाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है। आदिवासी का मतलब देश का पहला मालिक होता है। वहीं वनवासी का मतलब है कि देश में आदिवासियों का कोई अधिकार नहीं है। अंग्रेज भी आदिवासियों को वनवासी कहते थे, तब बिरसा मुंडा जी आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़े। आज इंडिया गठबंधन भी आदिवासियों के हक के लिए लड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनना चाहती है, इसलिए वह आदिवासियों को वनवासी कहती है। भाजपा आदिवासियों को जंगलों तक ही सीमित रखना चाहती है और नहीं चाहती कि उनके बच्चे पढ़ाई करके डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या पायलट बनें। भाजपा जानबूझकर उनकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान में वनवासी शब्द कहीं नहीं मिलेगा। जिन्होंने संविधान बनाया, उन्होंने भी वनवासी की जगह आदिवासी शब्द का प्रयोग किया। क्योंकि वे मानते थे कि जल, जंगल, जमीन के असली मालिक आदिवासी हैं। उन्होंने भाजपा पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जहां भी जाते हैं, वे भाई को भाई से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक राज्य को दूसरे राज्य से और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर में आग लगा दी है और प्रधानमंत्री ने अब तक उस राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई है।भागीदारी न्याय का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में करीब 50 प्रतिशत पिछड़े, 15 प्रतिशत दलित, आठ प्रतिशत आदिवासी वर्ग के लोग हैं। लेकिन देश में इनकी कोई भागीदारी नहीं है। इन वर्गों के लोग सक्षम हैं, लेकिन इनके रास्ते को रोका जाता है। उन्होंने संसद में जातिगत जनगणना की बात उठाई तो नरेंद्र मोदी चुप हो गए। राहुल गांधी ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश के पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों को भागीदारी मिले, लेकिन भाजपा चाहती है कि देश को नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अंबानी-अडानी जैसे चंद लोग चलाएं। उन्होंने दोहराया कि वह सुनिश्चित करेंगे कि देश में जाति जनगणना की जाए। उन्होंने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की। राहुल गांधी ने झारखंड के लिए इंडिया गठबंधन की सात गारंटियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 450 रुपये में गैस सिलेंडर और हर व्यक्ति को सात किलो राशन मिलेगा। महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, जिन्हें अभी एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। 1932 आधारित खतियान पर स्थानीयता नीति लाई जाएगी। सरना धर्म कोड लागू होगा। एसटी को 28 प्रतिशत, दलितों को 12 प्रतिशत और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।10 लाख नौकरियां दी जाएंगी और 15 लाख रुपये तक का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज बनेंगे। जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी होगी। धान की एमएसपी 3,200 रुपये की जाएगी। अन्य कृषि उत्पादों की एमएसपी में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी। ReplyForwardAdd reaction

Related posts

नई दिल्ली:एआईसीसी महासचिवों, प्रभारियों और पीसीसी अध्यक्षों की बैठक।

Ajit Sinha

एलएनजेपी में कोविड मरीज अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से परिजनों से कर सकेंगे बात- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कूड़े के ढेर में तब्दील हुई भाजपाईयों की स्मार्ट सिटी : सुमित गौड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x