Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा के सहयोग से दिल्ली के लिए राहत सामग्रियों से भरे ट्रकों को रवाना किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार 2.0 के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन 2.0 के तहत देश भर में आहूत पार्टी के विशेष सेवा अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज रविवार को दिल्ली की गीता कॉलोनी के सफेदा बस्ती से वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर उन्होंने सफेदा बस्ती के लोगों से संवाद भी किया। नड्डा ने सफेदा बस्ती के दिव्यांग बंधु अमन से भी बात की और लोगों की मदद के उनके जज्बे को सराहा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, स्थानीय भाजपा सांसद श्री गौतम गंभीर एवं शहादरा जिला भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा भी उपस्थित थे।

पूरा कार्यक्रम कोविड के सख्त प्रोटोकॉल के तहत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली प्रदेश भाजपा की टीम, सांसद गौतम गंभीर के प्रयासों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की दिल से सराहना की। सफेदा गाँव में सेवा ही संगठन अभियान को वर्चुअली संबोधित करने के बाद नड्डा ने दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा के सहयोग से दिल्ली के लिए राहत सामग्रियों से भरे ट्रकों को भी रवाना किया। इन राहत सामग्रियों में 5,000 राशन किट्स, एक लाख 5-लेयर N-95 मास्क, 4 लाख फेस शील्ड और 5000 ऑक्सीजन कैनुला शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता की सेवा हेतु कटिबद्ध होकर काम करने के लिए पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा को साधुवाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की। नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्य क्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 7 वर्ष और दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विगत 7 सालों में देश को जो मजबूती प्रदान की है और दुनिया में देश को स्थापित करते हुए विकास के रास्ते पर अग्रसर किया है, वह उल्लेखनीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लंबी उम्र मिले और वे लंबे समय तक इसी तरह राष्ट्र की सेवा करते रहें। नरेन्द्र मोदी जी ‘आत्मनिर्भर भारत का जो लक्ष्य लेकर चले हैं, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोविड संक्रमण और इससे उत्पन्न हालात के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने इस बार इस दिन को एक संकल्प के तौर पर सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वर्तमान समय में लोगों को मदद की आवश्यकता है,उसे देखते हुए सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत आज पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता देश के एक लाख से अधिक गाँवों में जरूरतमंदों की सेवा करते हुए हर

मुसीबत को सुलझाने में प्रयासरत है। मैं सेवा कार्य में जी-जान से लगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई देता हूँ। इस सेवा अभियान के तहत जरूरतमंदों में राहत सामग्री, राशन किट, दवाईयां, फेस मास्क, सेनिटाइजर इत्यादि वितरित किये जा रहे हैं। साथ ही, पार्टी कार्यकर्ता टेस्टिंग और ऑक्सीजन की आपूर्ति इत्यादि में भी मदद कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते तीन दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप्स आयोजित किये हैं और 50,000 ब्लड यूनिट्स डोनेट करने का लक्ष्य तय किया है, हम इसे पूरा करेंगे। पार्टी के सभी सांसद, विधायक और केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों ने आज के दिन तय किया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों को पूरा करते हुए कम से कम दो गाँवों में जायेंगे और राहत अभियान चलाएंगे। मैं भी इस अभियान में भाग ले रहा हूँ और लेकिन कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर वर्चुअली सफेदा गाँव के इस कार्यक्रम में भाग ले रहा हूँ। हमारा यह प्रयास निश्चित रूप से लोगों को इस संकट की घड़ी में काफी मदद मिलेगी। नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ता अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा कर रहे हैं। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगे हुए हैं, वहीं दूसरे राजनीतिक दल या तो क्वारंटाइन हो गए हैं या लॉकडाउन हो गए हैं,जनता के लिए तो वे कहीं नजर ही नहीं आ रहे। इन पार्टियों के नेता या तो रैलियों या प्रेस कांफ्रेंस में दिखाई देते हैं या फिर ट्विटर पर। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री ने अप्रैल से लेकर नवंबर तक देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था की। इस बार भी कोरोना संक्रमण बढ़ने पर गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दो महीनों के लिए लोगों तक मुफ्त अनाज पहुंचाए जा रहे हैं। यहाँ यह ध्यान देना जरूरी है कि यह योजना अमेरिका, कनाडा और पूरे यूरोप की जनसंख्या से भी अधिक लोगों तक हम पहुंचा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पहले ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आठवीं क़िस्त दी है। अब तक किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के अकाउंट में लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इतना ही नहीं, किसानों के लिए 3,000 रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था भी की गई है।

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा सरकार ने साढ़े चार सालों में जनता को सिर्फ लूटने का कार्य किया, अब जगह -जगह नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, विधायक ललित नागर ।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली में टिड्डियों के प्रवेश के खतरे के मद्देनजर दो जिलों में हाई अलर्ट- गोपाल राय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//zuhempih.com/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x