Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने की छापेमारी,जिला पलवल में अवैध यमुना रेती के स्टॉक करने पर की सख्त कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने आज पलवल के थाना चांदहट क्षेत्र में औचक निरिक्षण किया जहां अलग -अलग प्लॉटों पर अवैध रूप से लगभग 400 मेट्रिक टन रेती रखें हुए थे, जिसे चोरी छिपे बाजार में बेचने के फ़िराक में थे प्लॉट के मालिक। इससे हरियाणा सरकार को राजस्व का नुकशान हो रहा था। इस संबंध में संबंधित थाना, पलवल में प्लॉट मालिक के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
खबर के मुताबिक आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के गांव सुल्तानपुर थाना चांदहट में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से यमुना रेती का स्टॉक किया हुआ है। जिसे चोरी छिपे स्थानीय मार्केट में बेचा जाता है जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है।इस संबंध में कार्रवाई कराने के लिए मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, डीएसपी राजदीप मोर के नेतृत्व में जगदीश निरीक्षक, सब इनस्पेक्टर सतबीर सिंह व महेन्द्र, एएसआई  शिव कुमार व प्रभु दयाल द्वारा खनन निरीक्षक श्रीमती निर्मला खनन , खनन विभाग के लेखाकार चन्द्रशेखर,हल्का पटवारी डोर सिंह व स्थानीय थाना चांदहट के सब इंस्पेक्टर सुदीप के साथ गांव सुल्तानपुर में बनाए हुए अवैध स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गांव सुल्तानपुर से यमुना घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर 3 अलग- अलग स्थानों पर अवैध रूप से यमुना रेती का स्टॉक करना पाया गया। हल्का पटवारी द्वारा मौका पर राजस्व रिकार्ड अनुसार रिपोर्ट पेश की गई। इस सम्बंध में खनन निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि तीनों स्टॉक पर करीब 300/400 मेट्रिक टन यमुना रेती का अवैध स्टॉक किया हुआ है। अवैध स्टॉक करने पर जमीन मालिकान व स्टॉक करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई  करते हुए थाना इन्फोर्समेंट जिला पलवल में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई  की जा रही हैं।

Related posts

गुरुग्राम :सिलबट्टे से सिर में जोरदार चोट मार कर अपनी सौतन की हत्या कर, बोरे में लाश बंद कर ठिकाने लगाने के फिराक,गिरफ्तार।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट का पीला पंजा गांव कौराली व बदरौला के अवैध कालोनियों में बने अवैध निर्माणों पर जमकर चला।

Ajit Sinha

विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में पहली बार शुरू की गई स्टार्ट-अप प्रतियोगिता में टॉप-5 टीमों को 5-5 लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x