Athrav – Online News Portal
राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में राहुल गांधी ने मोदी-ममता पर साधा निशाना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो भ्रष्ट हैं ही, प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनसे कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सिर्फ सत्ता चाहते हैं, उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है। शनिवार को हुगली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर पुरजोर तरीके से घेरते हुए कहा कि शारदा चिट फंड, रोज़ वैली चिट फंड जैसे घोटालों में जनता से हजारों करोड़ रुपये चोरी किए गए। उन्होंने तृणमूल नेताओं को कोयला स्मगलिंग, गैरकानूनी खनन और गुंडा टैक्स वसूली में भी संलिप्त बताया।

बेरोजगारी और उद्योगों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों ने कई बड़े-बड़े उद्योग स्थापित किए। पश्चिम बंगाल कभी देश का‘औद्योगिक केंद्र’ हुआ करता था, उसे पहले वामपंथी और फिर तृणमूल सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि पटसन मिलें बंद हो गईं और एंबेसडर कार बनाने वाली फैक्ट्रियां खत्म हो गईं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू कर देश में छोटे-मध्यम उद्योगों को खत्म कर दिया। इसी तरह, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में उद्योग खत्म कर दिए।तृणमूल के 2021 के घोषणापत्र की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इसमें पांच लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला। आज 84 लाख युवा बेरोजगारी भत्ता मांग रहे हैं। रोजगार केवल तृणमूल नेताओं के रिश्तेदारों को ही मिलता है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तृणमूल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों की रक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के गुंडे देश में हिंसा करते हैं, उसी तरह तृणमूल के गुंडे बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले करते हैं।राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए रास्ता खोलने का काम तृणमूल कर रही है। अगर उसने सही काम किया होता तो आज पश्चिम बंगाल में भाजपा का कोई खतरा नहीं होता।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी लोकसभा सदस्यता रद्द होने और ईडी द्वारा 55 घंटे की पूछताछ का हवाला देते हुए कहा, “मुझ पर 36 केस हैं, मेरा घर छीना गया, लेकिन भाजपा द्वारा ममता बनर्जी पर कोई आक्रमण नहीं होता। न सीबीआई, न ईडी। क्योंकि वह भाजपा से सीधा नहीं लड़तीं।” उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनावों के समय ममता बनर्जी पर नरेंद्र मोदी आक्रमण करते हैं। उन्होंने जनता से कहा कि देश में केवल कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने दोहराया कि मोदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि “एपस्टीन फाइल्स” और “अडानी के वित्तीय रिकॉर्ड” ट्रंप के पास हैं, जिसके डर से मोदी सरकार ने भारत का कृषि क्षेत्र, छोटे-मध्यम उद्योग, डेटा और ऊर्जा सुरक्षा अमेरिका के हवाले कर दी है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि एपस्टीन फाइल्स में मोदी के पूरे चरित्र का जवाब है। डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि जिस दिन उन्होंने यह फाइल खोल दीं, उस दिन मोदी का राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी खुद को देशभक्त बताते हैं, लेकिन इनका काम देश बेचने का है।अंत में राहुल गांधी ने जनता से कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए कांग्रेस की गारंटियां भी गिनाईं।इस दौरान जनसभा में गुलाम अहमद मीर, सुभंकर सरकार, प्रदीप भट्टाचार्य, अजय राय, किशोरी लाल शर्मा और प्रकाश जोशी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Related posts

गठबंधन के लिए पिता का अपमान भुलाकर कांग्रेस पर ‘मुलायम’ अखिलेश

Ajit Sinha

पठानकोट के बमियाल में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सचिन पायलट की शिकायतें सुनने के बाद तीन सदस्यीय समिति का किया गठन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x