Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

गर्वमेन्ट स्कूल में लडकियों के साथ मारपीट व छेडछाड के आरोप में पीटीआई टीचर को किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त पंचकूला  सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एसीपी सुरेन्द्र कुमार यादव के द्वारा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 पंचकूला में लड़कियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित व छेड़छाड़ करने के आरोप में आरोपी पीटीआई टीचर को गिरफ्तार किया गया ।  

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुजेश कुमार निवासी गांव पुट्टी जिला हिसार के रूप में हुई ।मामले में जानकारी देते हुए एसीपी सुरेन्द्र कुमार यादव नें बताया कि गत 1 दिसंबर 2022 को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7, पंचकूला में छात्राओं के साथ छेडछाड व मार पिटाई तथा शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने हेतु शिकायत थाना सेक्टर -7 में प्राप्त हुई थी

जिस शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323 ,354-ए तथा धारा 3 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया । इस मामले में आगामी जांच कार्रवाई करते हुए कल शुक्रवार मामले में संलिप्त आरोपी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किए गए  आरोपी को पेश अदालत न्यायिक हिरासत भेजा गया ।

Related posts

हरियाणा: पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 13 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था ‘धमकी’ और ‘सट्टेबाजी’ का काला साम्राज्य, तीन विदेशी नागरिक समेत 6 गिरफ्तार

Ajit Sinha

गोल्ड फाइनेंस कंपनी से 8 किलों 540 ग्राम सोना व 8 लाख 56 हजार रुपए की डकैती के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x