Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन हुकम सिंह भाटी को सम्मानित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रदेश के परिवहन,खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थानीय सेक्टर- 8 कार्यालय फरीदाबाद हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन हुकम सिंह भाटी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।

परिवहन मंत्री शर्मा ने उन्हें बधाई दी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताया कि वे हमेशा पार्टी के सदस्यों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि हुकम सिंह भाटी ने हमेशा से पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़ कर कार्य किया है। इससे पहले भी हुकम सिंह भाटी मार्किट कमेटी के चेयरमैन रह चुके है।

हरियाणा सरकार द्वारा नवनियुक्त हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी फरीदाबाद छत्रिय सभा और इलाके के गणमान्य लोगों के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद प्रकट करने आज शनिवार को उनके कार्यालय पहुंचे थे।

चेयरमैन हुकम सिंह भाटी ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को फूल माला,गुलदस्ता और पगड़ी भेंट कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर चेयरमैन हुकम सिंह भाटी ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

Related posts

फरीदाबाद: निजी स्कूल बस का पहिया नाला के ऊपर लगे ढक्कन को तोड़ती हुई नाले की गहराई में जा फंसी, बच्चों को लगे झटके।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर केएलजे सोसाइटी सेक्टर- 77 के निवासियों से मिलने पहुंचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने नये विद्यार्थियों के लिए पौधारोपण को अनिवार्य किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x