Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन स्वास्थ्य

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों लोगों ने नए साल- 2023 के जश्न में झूम -झूम कर इसे बना दिया यादगार पल-लाइव वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं सुप्रीम हॉस्पिटल ने संयुक्त रूप से ग्रीन फील्ड कॉलोनी के जेएमडी ग्राउंड में नए साल 2023 का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस जश्न में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखविंदर सुखी व लेडी सिंगर लालिमा लाली ने ऐसा जबरदस्त समां बांधा की एक साथ हजारों लोग झूमते रह गए,

झूमते हुए लोगों में छोटे -छोटे बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक के लोग शामिल थे, इसमें तो जवान उम्र के महिला और पुरुष, दोनों ही शामिल थे। ग्रीन फील्ड के लगभग 5000 लोगों ने इतना ज्यादा मस्ती किए और झूमे की इस पल को हमेशा के लिए याद गार पल बना दिया, न भूलने वाला पल दिया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने शनिवार रात को ग्रीन फील्ड परिवार को नए साल -2023 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए साल -2023 में ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बहुत कुछ अच्छा करेंगें। ये मैं आप सभी को आश्वासन दे रही हूँ।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने इस खास अवसर पर ग्रीन फील्ड में रहने वाले सैकड़ों पुरुष सीनियर सिटीजन को अपने हाथों से ऊनी मोफलर डालकर सम्मानित किया, वही, उनकी पुत्र वधु रश्मि भड़ाना ने अपने हाथों से सीनियर सिटिज़न सैकड़ों महिलाओं को गर्म टोपी पहना कर सम्मानित किया और उनके पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया।


सवाल के जवाब में प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने कहा कि इस नए साल के जश्न में लगभग 5000 लोग शामिल हुए हैं, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हैं , उन्होनें सुप्रीम हॉस्पिटल के डिप्टी मेडिकल सुपिटेंडेड डा. विवेक को बुकें भेंट कर सम्मानित किया, इसके अतिरिक्त “ATHARV NEWS” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को सम्मानित किया।
इस खास अवसर पर मंच का संचालन सागर चौहान कर रहे थे। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना , वी. के टंडन ,राकेश अग्रवाल, पारुल बाबा, सागर चौहान , आर के तलवार व रतन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: डीसीपी (हेड कवाटर) राजेश दुग्गल ने आज 64 पुलिस कर्मियों के तुरंत प्रभाव से इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

केमिस्ट्री विभाग में विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप को जगह -जगह मिल रहे भारी समर्थन से कांग्रेसी उत्साहित है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x