Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साइबर क्राइम का शिकार हुए रिटायर कर्नल, मोबाइल हैक साइबर अपराधियों ने निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-29 में रहने वाले एक रिटायर कर्नल का मोबाइल हैक करके साइबर अपराधियों ने 4 मिनट के अंदर 6 लाख रुपये निकाल लिए, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ था उसे सीज करा दिया और  आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और 4 महीने बाद साइबर क्राइम के आरोपी को सेक्टर- 18 के मेट्रो पुल के पास से पुलिस दबोचने में सफल रही.
 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े चेतन प्रकाश उपाध्याय राजस्थान के बीकानेर के रहने वाला हैं जिसे कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने सेक्टर- 18 के मेट्रो पुल के पास से गिरफ्तार किया है.एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर- 29 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल एके राजपाल के मोबाइल पर 11 अगस्त की रात एक मैसेज आया कि उनकी एसएमएस की सेवा बंद हो गई है. थोड़ी देर बाद टेलीफोन कंपनी के कर्मचारी बन कर आरोपी ने कहा कि 11 का रिचार्ज कराना होगा. आरोपी ने दो ऐप डाउनलोड करें इसके बाद मोबाइल का लिंक भेज कर खोलने के लिए कहा खुलते ही आरोपी ने मोबाइल हैक कर लिया और 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए. पीड़ित को मैसेज से पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और उसने तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की. एडीसीपी नोएडा ने बताया कि कर्नल ए.के. राजपाल की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने तुरंत जिस अकाउंट में पैसा ट्रांसफर हुआ था उसे राजस्थान पुलिस की मदद से सीज करा दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.एडीसीपी ने बताया कि 2 दिन पहले ही पुलिस को आरोपी के मोबाइल की लोकेशन पहले दिल्ली और उसके बाद नोएडा के सेक्टर- 18 के मेट्रो स्टेशन के पास मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर -18 से उसे पकड़ लिया. आरोपी के पास से 5 एटीएम कार्ड पांच डेबिट कार्ड मिले हैं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है.

Related posts

इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ट्रिपल मर्डर: पति ने अपनी पत्नी, सास, उसके एक रिश्तेदार की गोली मार कर की हत्या, आरोपित को धर दबोचा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:घर से गहने व नकदी चोरी करने के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x