Athrav – Online News Portal
नोएडा

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बस अनियन्त्रित हो कर खराब खडे ट्रक से टक्कराई।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक भीषण हादसे में 1 की मौत हो गई जबकि 14 से अधिक घायल हैं। पंजाब से बिहार जा रही एक बस ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर दादरी कोतवाली एरिया के नई बस्ती और बील अकबरपुर गांव के बीच खराब खड़े एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया है।

हादसे के बाद बस और ट्रक की दशा को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसा कितना भीषण रहा होगा. बस में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि पंजाब से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। दादरी कोतवाली एरिया के नई बस्ती और बील अकबरपुर गांव के बीच एक ट्रक खराब खड़ा हुआ था। तेज रफ्तार के कारण बस अनियन्त्रित हो कर उससे जा टक्कराई. घटना के बाद मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार यात्रियों को निकाला और उन्हें उपचार के लिए दादरी के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। हाद से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई उसे बस से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया।

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में 14 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका दादरी के अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि 100 से ज्यादा लोग थे। प्रत्यक्षदर्शी हादसे की वजह तेज रफ्तार भी बता रहे हैं।

Related posts

अवैध और मिलावटी शराब बनाते हुए टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शराब माफिया अरेस्ट 

Ajit Sinha

बदनामी और इज्जत की खातिर पहले युवती के परिजनों ने युवक को नहर पर बुलाकर मारपीट की और उसे जहर पिला दिया-मौत।

Ajit Sinha

फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग 8 दुकानें जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टला-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x