Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

प्रियंका बोलीं- एनडीए प्रत्याशी रेवन्ना के सैक्स स्कैंडल को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर खड़े किए सवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से एनडीए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के सैक्स स्कैंडल से जुड़े कई वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने दस दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। उसने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तहस-नहस कर डाला। क्या अब भी नरेंद्र मोदी चुप रहेंगे।

वहीं नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद है, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता है और मोदी परिवार का हिस्सा है। प्रज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तबाह किया और देश छोड़कर भाग गया। इसके हजारों पॉर्न वीडियो वायरल हैं, जिनमें ये हर उम्र की महिला के साथ यौन शोषण कर रहा है। इन महिलाओं में पार्टी की कार्यकर्ता, घर के अंदर काम करने वाली महिलाएं, सांसद, जिला पंचायत की महिलाएं शामिल हैं। नरेंद्र मोदी इसकी दरिंदगी के बारे में जानते थे, फिर भी उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना को अपना साझा उम्मीदवार बनाया। उसके साथ मंच साझा किया, उसकी तारीफ की, पीठ थपथपाई और उसके लिए वोट मांगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नरेंद्र मोदी, प्रज्वल रेवन्ना द्वारा किए गए यौन शोषण के बारे में सब कुछ जानते थे। दिसंबर 2023 में भाजपा के नेता देवराज गौड़ा ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पेन ड्राइव और प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं के यौन शोषण के बारे में जानकारी दी और उसे उम्मीदवार बनाने से मना किया। जब गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर गए, तब भी पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा समेत कार्यकर्ताओं ने उनसे प्रज्वल रेवन्ना को टिकट देने से मना किया। लेकिन सब जानते हुए भी नरेंद्र मोदी ने हासन सीट से उसे अपना उम्मीदवार बनाया।कर्नाटक महिला आयोग ने जब इस मामले का संज्ञान लिया और एसआईटी गठित हुई तो प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर भाग गया।सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें कि उन्होंने इस दरिन्दे को अपना साझा उम्मीदवार क्यों बनाया। मोदी हर बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के साथ क्यों खड़े रहते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मौन क्यों हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा चुप क्यों हैं। मीडिया में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही, हर जगह केवल सन्नाटा है।

Related posts

नई दिल्ली: (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा वायुसेना की एयर स्ट्राइक से पुलवामा के शहीदों की13वीं का श्राद्ध अच्छे से हुआ

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 4 विधायकों को फोन पर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वालों का पाकिस्तान कनेक्शन, 6 लोग अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों की ठगी के आरोप में जिम मालिक राहुल नारंग को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x