Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भाजपा फ़रीदाबाद ओबीसी मोर्चा के जवाहर कॉलोनी मंडल के अध्यक्ष बलवीर ने मंडल कार्यकारिणी का किया गठन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद ओबीसी मोर्चा के जवाहर कॉलोनी मंडल में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलबीर की अध्यक्षता में मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जवाहर मंडल के अध्यक्ष बलबीर ने ओबीसी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह की उपस्तिथि में अपने मंडल की कार्य कारिणी की घोषणा की। बैठक में जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चे के ज़िला  अध्यक्ष भगवान सिंह  ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी। भगवान सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उनको संगठन की रीति नीति से अवगत कराया और संगठनात्मक विषयों पर उनका ज्ञान वर्धन किया। 

अपने वक्तव्य में भगवान सिंह ने  कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के सभी ज़िला और मंडल के कार्यकर्ता संगठन विस्तार में अपना बहुमूल्य समय देकर संगठन का  विस्तार करें। भारतीय जनता पार्टी की  मूल्यों पर आधारित राजनीति से लोगों को अवगत कराएँ I भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें। कोविड महामारी के दौरान ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता समाज व जनसेवा के काम में लगकर लोगों को मदद मुहैया करवाई, उसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। टीकाकरण अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को टीकाकरण अभियान को ज़ोर शोर से आगे बढ़ाकर फ़रीदाबाद के 18 से ऊपर के हर व्यक्ति को टीकाकरण करवाने में अपनी सहभागिता देने का आग्रह किया।  इस  बैठक में ओबीसी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह, मोर्चे के ज़िला माहमंत्री मनोज बालियान, ज़िला सचिव मनोज नागर , भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दिगपाल रावत , मंडल के माहमंत्री पंकज कौशिक, ओबीसी मोर्चा के जवाहर मंडल अध्यक्ष बलवीर,मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: दूसरी यूनियन से इस्तीफा दे कर्मचारी नेताओं ने एचएसईबी वर्कर यूनियन का दामन थाम ली: लेखराज चौधरी ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डा. अशोक तंवर की साइकिल रैली में पूर्व मंत्री ए सी चौधरी व पडोसी वकील के कटे जेब, दो मोबाइल फोन, 35000 ले उड़े जेबकतरे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आईएएस आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के उपायुक्त का कार्यभार संभाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x