Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भक्ति, भजनों और भव्य विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का समापन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सेक्टर-12 , फरीदाबाद स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव 2026 का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। तृतीय एवं अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता की।समापन दिवस पर बृजवासी ब्रदर्स की भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को गणपति भक्ति के रंग में रंग दिया। भजनों की मधुर धुनों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा आयोजन स्थल गूंज उठा। इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी पंडित सुदर्शन पुजारी जी का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ। उनके आगमन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता सुधांशु पांडे भी गणेश महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और महोत्सव के भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रस्तुत भव्य अघोरी झांकी ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। शिवमय स्वरूप और कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा, “तीन दिनों का यह गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा-भाव का उत्सव रहा है। भगवान श्री गणेश हमें संदेश देते हैं कि किसी कार्य की सफलता साधनों से नहीं, बल्कि मजबूत संकल्प और सच्चे सेवा-भाव से तय होती है। मेरी बप्पा से प्रार्थना है कि हरियाणा और फरीदाबाद पर उनकी कृपा बनी रहे तथा प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और भाईचारा निरंतर बढ़ता रहे।”तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम चरण में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद भव्य गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी।विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता का वातावरण भी देखने को मिला। तीन दिनों तक चले महोत्सव में सुबह की आरती से लेकर भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक भक्ति का सतत प्रवाह बना रहा। आयोजन के दौरान अनुशासन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ विसर्जन में पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया।समापन अवसर पर विपुल गोयल ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता एवं सुरक्षा कर्मियों, आयोजन समितियों, धार्मिक ट्रस्टों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों और स्वयंसेवकों का आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।गणपति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव 2026 का विधिवत समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष पुनः इसी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गणपति बप्पा के स्वागत की कामना की।

Related posts

फरीदाबाद: दिल्ली के रहने वाले दो लड़को को चाकुओं से गोदा, एक लड़के की मौत, दूसरा लड़का गंभीर- आरोपितों की तलश में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, गुरुग्राम व रेवाड़ी के लिए एक दर्जन से अधिक खेल सुविधाओं की घोषणा की- संदीप सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर हरियाणा पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x