Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम का कर्मचारी बनकर ढाबा व होटलों के संचालकों से लाखों के ठगी करने के दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना एसजीएम नगर की टीम ने आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर सस्ता रिफाइंड दिलवाने के नाम पर ढाबा व होटलों के संचालकों के साथ ठगी करने के मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट  किए गए आरोपितों में गौरव तथा राजेश का नाम शामिल है। इन सभी आरोपितों के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित गौरव गुरुग्राम के खांडसा रोड तथा राजेश गुरुग्राम के शांति नगर का निवासी है। इस मामले में अभी दो आरोपित फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपितों ने इन दो मुकदमों में पीड़ितों से 1 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। आरोपित बहुत ही शातिर किस्म के ठग हैं जो नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि संचालकों से संपर्क करते थे और उन्हें बताया जाता था कि उनके पास जब्त किया गया रिफाइंड है और वह इसे सस्ते दामों में उनको उपलब्ध करवा सकते हैं। आरोपित योजना के तहत ढाबा संचालकों को अपने साथ नगर निगम के गेट पर ले जाकर उनसे पैसे ले लेते थे और उन्हें बोलते थे कि वह अभी अंदर से रसीद कटवा कर उन्हें ला कर देंगे।

पैसे लेने के पश्चात आरोपित  वहां से फरार हो जाते थे। इसी प्रकार आरोपितों ने फरीदाबाद में चार व्यक्तियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। पुलिस चौकी 3  नंबर की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए तकनीकी के आधार पर दो आरोपितों  को गुरुग्राम से अरेस्ट  कर लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशेड़ी किस्म के अपराधी हैं और लोगों के साथ ठगी करना इनका पेशा है।

गौरव के खिलाफ गुड़गांव में तीन मुकदमे दर्ज हैं और वह इसी प्रकार से लोगों के साथ चोरी ठगी का काम करते हैं। आरोपित  दिल्ली- गुड़गांव -फरीदाबाद सहित एनसीआर एरिया में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात दोनों आरोपितों  को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा वही मामले में शामिल फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने शहीद सिपाही संदीप के बच्चों की शिक्षा के लिए उन्हें दिए 8 लाख रुपए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सीएम को भेंट किया चैक,जेसी बोस विवि. ने केरल बाढ़ राहत हेतु दिया 5.3 लाख का योगदान

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच , सै. 30 ने हीरो कंपनी के मोटर साइकिलों के नकली कपलिंग रबड़ पैड बनाने कंपनी का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x