Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 51,412 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और इस निर्णय में 21.60 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ इन वर्करों को होगा।
   

   
उन्होंने कहा कि 10 साल के अनुभव वाले 17,192 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और उनका मानदेय 11,429 रुपये से बढ़ाकर 11,811 रूपए कर दिया गया है, जिससे 7.88 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ ऐसे वर्करों को होगा। इसी प्रकार, 8,258 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, जिनका अनुभव 10 वर्ष से कम है और 512 मिनी आंगनवाड़ी वर्कर हैं, जिनका मानदेय 10,286 रुपये से बढ़ाकर 10,632 कर दिया गया है, जिससे क्रमश: 3.42 करोड़ रुपये और 21.25 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ इन वर्करों को होगा। उन्होंने कहा कि 25,450 आंगनवाड़ी सहायिका हैं और उनका मानदेय 5,715 रुपये से बढ़ाकर 6,045 रुपये किया गया है, जिससे आंगनवाडी सहायिकाओं को 10.07 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ होगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव

Ajit Sinha

राहुल गांधी लखन सिंगला द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लाइव सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

गांव असावटी के सरपंच को चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित किया गया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!