Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: छत पर नहा रही दो बच्चियों पर आसमानी बिजली गिरी, बुरी तरह से झुलसीं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गांव चंदीला बडौली में आसमानी बिजली गिरने से दो बच्चियां बुरी तरह झुलस गईं। बच्चियों की उम्र सात व नौ साल है। सोमवार शाम को आई बारिश में दोनों छत पर खड़ी होकर नहा रही थीं। अचानक तेज आवाज के साथ उनके ऊपर बिजली गिरी। बिजली गिरने से दोनों बच्चियां बेहोश होकर छत पर गिर पड़ीं। धमाके की आवाज सुनकर परिजन छत पर दौड़े और बच्चियों को गोद में उठाकर नीचे लेकर आए। उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल दौड़े। निजी अस्पताल में एक बच्ची को होश आ गया, जबकि दूसरी बच्ची को होश नहीं आया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए निजी अस्पताल ने बादशाह खान अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियों के परिवार यहां किराए पर रहते हैं। उनके पिता मेहनत मजदूरी करते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : किसानों -पुलिस में हुई झड़प,सीएम, एमपी,एमएलए के जलाए पुतले, कृष्णपाल सबसे बड़ा गद्दार हैं, देखिए इस वीडियो गुर्जर-किसान क्या कहते हैं

Ajit Sinha

सूरजकुंड थाने के एसएचओ और उनकी टीम पर शराब माफियाओं ने किया कातिलाना हमला, एक आरोपित को छुड़ा कर ले गए

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच -65 की टीम ने आज ओल्ड फरीदाबाद इलाके में छापेमारी करके 14 लोगों को जुआ खेलते हुए अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!