Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

खरीफ फसलों की खरीद की तैयारियों का लिया जायजा, लगभग 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य – डॉ. सुमिता मिश्रा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान खरीफ की फसलों की खरीद की तैयारियों का जायजा लेने हेतू खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज राज्य की सभी खरीद संस्थाओं, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा भारतीय खाद्य निगम, पंचकूला के प्रमुखों व राज्य के राईस मिलर के प्रधानों के साथ एक बैठक की।बैठक के दौरान फसलों की खरीद से सम्बन्धित व्यवस्थाओं जैसे लकडी की चौखटें व बोरियों तथा भण्डारण क्षमता, परिवहन से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ताकि राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। राज्य के राईस मिलरों के प्रधानों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें आगामी खरीफ खरीद सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।बैठक में बताया गया कि राज्य के किसानों द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर उनकी फसलों के पंजीकरण उपरांत उनकी फसलों की खरीद व भुगतान से सम्बन्धित पूर्ण कार्य ऑनलाईन ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त खरीफ की फसलों की खरीद के लिए राज्य की मण्डियों में बारदाना तथा भण्डारण की पर्याप्त व्यवस्था है।राज्य में केन्द्रीय पूल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत 1.52 लाख एम.टी तथा राज्य सरकार के पूल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए 2.31 लाख एम.टी कुल 3.83 लाख एम.टी. बाजरे तथा लगभग 60.00 लाख एम.टी धान की खरीद करने बारे लक्ष्य निर्धारित किया गया है।खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान भारत सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए कॉमन वैरायटीका 2300/ – रुपये व ग्रेड-ए वैरायटी का 2320 रुपये प्रति क्विंटल तथा बाजरे के लिए 2625/-रुपये प्रति क्विंटल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।राज्य में खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद के लिए धान, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, तिल, अरहर तथा उड़द के लिए क्रमशः 241, 91, 19, 38, 7, 27, 22 व 10  मण्डियां/खरीद केंद्र खोले गए हैं। डॉ सुमिता मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी मंडियां खरीद केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं जैसे कि मंडियों में हेल्पडेस्क बनाए जाये, पेयजल व शौचालय की भी व्यवस्था की जाए तथा मंडियों में सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक वेट ब्रिज की भी व्यवस्था करवाने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए है।बैठक में जानकारी दी गई कि किसानों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के कार्यालय में हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2600 स्थापित किया गया है।बैठक में हैफेड के प्रबंधक निदेशक जे. गणेशन, हरियाणा राज्य भण्डारण निगम के प्रबंध निदेशक  के. मकरंद पांडुरंग, भारतीय खाद्य निगम, हरियाणा मण्डल, पंचकूला की महाप्रबंधक श्रीमति शरणदीप कौर बराड़, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक  मुकुल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

2 करोड़ रुपये की 749 किलोग्राम ‘गांजा पत्ती‘ बरामद, 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस की तर्ज पर बीजेपी-जेजेपी क्यों नहीं दे रही कर्मचारियों को OPS का लाभ- भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

सामाजिक व राजनीतिक विश्लेषण कर बूथ को मजबूत करें कार्यकर्ता: विनोद तावड़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x