Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और एक आईआरएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और एक आईआरएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बिजली, रोजगार, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यान्वयन से संबंधित कार्य और हरियाणा शासन सुधार प्राधिकरण के सदस्य सचिव टी. सी. गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव राजा शेखर वुंडरू को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।        

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव और विदेश सहयोग विभाग के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। आबकारी एवं कराधान आयुक्त और आबकारी एवं कराधान विभाग के विशेष सचिव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पर्यावरण के निदेशक और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। पर्यावरण के निदेशक और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव (नामित) तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के विशेष सचिव हरदीप सिंह को को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में आयोजित राहगीरी के दौरान पूरे मस्त माहौल की घोषणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने गार्ड-ऑफ-ऑनर देने के सम्बन्ध में जारी किए व्यापक दिशा-निर्देश।

Ajit Sinha

बीजेपी ने किसान, जवान व पहलवान यानी खिलाड़ियों समेत हर वर्ग को किया अपमानित- हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!