Athrav – Online News Portal
Uncategorized

लुधियाना से गुजरात जा रही 22 लाख रुपए की अवैध शराब की 627 पेटी की खेप पुलिस ने की जब्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना से गुजरात जा रही लगभग 22 लाख रुपए की अवैध शराब की 627 पेटी जब्त की गई। भिवानी पुलिस द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई  करते हुए यह सफलता प्राप्त की गई। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री करने वाले खुर्दाे को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग की टीम सक्रियता से कार्य कर रही है। इस दौरान जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि  अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए खुर्दाे को पकड़ते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए प्रदेश में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तुरंत पकड़ा जा सके।

इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-समय पर बैठक करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट ली जाती है ताकि इस दिशा में सार्थक प्रयास करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। जिला भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इसी अभियान के तहत आज जिला भिवानी में गुप्त सूचना के आधार पर राजस्थान नंबर के एक कंटेनर ट्रक से अवैध शराब की 627 पेटियां बरामद की गई। इसकी क़ीमत लगभग 22 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले के खरक कला पुलिस चौकी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक दशरथ ने प्राप्त सूचना के आधार पर अपने एरिया में पुलिस नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने राजस्थान नंबर प्लेट के एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया तो तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी पाई गई। ट्रक चालक के पास शराब के संदर्भ में किसी प्रकार का लाइसेंस व परमिट नहीं पाया गया। जिस पर पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर लिया। इस संबंध में ट्रक चालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व 420 भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषी चालक को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई  जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद के सेक्टर -15 की मार्किट स्थित “खिड़की” की दुकान में लगी भयंकर आग, धु-धु कर जलती हुई दुकान का देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha

काम बोलता है तो कांग्रेस की गोद में क्यों बैठे : निर्मला सीतारमण

Ajit Sinha

शशिकला को मिली सज़ा ने साबित किया… न्याय अभी ज़िंदा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x