
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट का सड़कों पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को बडी सफलता मिली जब अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो एनकाउंटर में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक बदमाश को पुलिस ने कांबिंग कर पकडा है. बदमाश के पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी हुई मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है.

पुलिस के हिरासत में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बदमाश की पहचान दीपक के रूप में हुई है जो एक शातिर लुटेरा है चोरी और मोबाइल लूट के मामले थाना सेक्टर-24, नोएडा और थाना कल्याणपुरी दिल्ली से जेल जा चुका है, एडीसीपी नोएडा जोन-1 ने बताया कि सेक्टर-57, नोएडा पर थाना सेक्टर-58, नोएडा की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार आते दिखाई दिए, जिन्हे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग कर तेजी से चौकी सेक्टर-57 की तरफ सर्विस रोड से भागने लगे।

पुलिस जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान दीपक पुत्र हरीश के रूप में हुई तथा मौके से मोटरसाइकिल अपाचे, तमंचा, कारतूस और लूट के 6 मोबाईल फोन बरामद हुए है। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके से फरार उसके साथी रामकिशन वर्मा कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच दूसरी मुठभेड़ थाना फेस 2 में हुई. सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन वाले रोड की तरफ गन्दे नाले की सर्विस पर हुई.एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि थाना फेस 2 नोएडा पुलिस द्वारा याकूबपुर रेड लाइट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की बाइक पर सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो वे नहीं रुका और भागने लगा,जब पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाश की पहचान सुमित गुप्ता के रूप मे हुई है.पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुमित एक नामी फूड चेन कंपनी में काम करता था और एनसीआर क्षेत्र में मोटर साइकिल से लोगों के मोबाइल की लूट को अंजाम देता था. सुमित के पास से बिना नम्बर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस बाइक लूटा हुआ 3 मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी की जा रही है.
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

