Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आजम खान को राजनीति करने से पहले अपने ऊपर लगे दागों और मुकदमों पर ध्यान देना चाहिए : अपर्णा यादव

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:नोएडा के सेक्टर-70 में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीजेपी सहित मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ और पीएम की तारीफ की तो वही सपा पर जमकर निशाना साधा. आजम खान के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हे उनके ऊपर लगे केस के बारे में सोचना चाहिए. राजनीति से उन्हें दूरी बना लेनी चाहिए। साथ ही शिवपाल के बीजेपी में शामिल होने चर्चा पर उन्होंने कहा कि अगर वह बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत है।

एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने सेक्टर-70 पहुंची अपर्णा यादव ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा और आजम खान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजम खान को राजनीति करने से पहले अपने ऊपर लगे दागों और मुकदमों पर ध्यान देना चाहिए। अभी इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि पद पर रहते हुए उन्होंने क्या गलत किया है.  

उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा ने हमेशा राम राज्य के बारे में बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और योगी की तारीफ करते हुए कहा कि देश वह प्रदेश की बागडोर अच्छे हाथों में है और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा रामराज्य की बात की है और राम राज्य में है कहा गया है एक राजा साधु होना चाहिए इसी के चलते प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ के हाथ में है जो तारीफ के योग्य है उसकी तारीफ करना कोई नई बात नहीं है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ तारीफ के काबिल है। इसलिए हर व्यक्ति उनकी तारीफ करता है। भाजपा में ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए स्थान नहीं है। जो आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ हो। शिवपाल यादव द्वारा योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर अपर्णा यादव बोली योगी आदित्यनाथ तारीफ के लायक हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल भाजपा में आना चाहते है तो वे शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करें। अर्पणा से सपा के बारे में बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मैं भाजपा की हैं। तो मुझसे भाजपा के बारे में ही पूछे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने पुनः चलाया आप्रेशन आक्रमण: पुलिसकर्मियों की 1374 टीमों ने की रेड, 451 मुकदमा दर्ज, 743 आरोपी दबोचे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कातिलाना हमले के आरोपित ने आज तड़के अपराध शाखा, सेक्टर -65 के हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

सवालों का जवाब के जवाब न दे पाने पर अध्यापक ने पांचवी कक्षा के छात्र की पिटाई. इलाज के दौरान हुई मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x