Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जौ (अनाज) के कट्टों के नीचे दबा कर ले जा रहे शराब की पेटियों से भरे ट्राला को पुलिस ने पकड़े हैं -दो आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: ट्राला में जौ (अनाज) के कट्टों के नीचे शराब की पेटियों को भरकर आज पंजाब से केएमपी एक्सप्रेस वे के रास्ते बिहार ले जा रहे शराब के पेटियों से भरे ट्राला को अपराध शाखा , सेक्टर -31 , गुरुग्राम की टीम ने पकड़े हैं। पकड़े गए ट्राला से पुलिस ने शराब की 1055 पेटियां बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ट्राला चालक व परिचालक को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने थाना बिलासपुर में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज अपराध शाखा,सेक्टर-31 के प्रभारी आनन्द की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना अवैध रूप से अन्य राज्यों में शराब सप्लाई करने के लिए ले जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस सूचना पर पुलिस टीम ने अपने विवेक, समझबूझ तथा तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक पुलिस रेडिंग टीम गठित की व प्राप्त सूचना के आधार पर नजदीक गांव लांगङा के. एम.पी. एक्सप्रेस वे पर पहुँचकर नाकाबंदी करके बादली-झज्जर की तरफ से आने वाले 1 ट्राला सहित ट्राला के चालक व परिचालक को पकड़ने में सफलता हासिल की। दहिया का कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा ट्राला में भरे सामान को चैक किया तो जौ (अनाज) के कट्टे के बीच गाड़ी के अंदर की तरफ 351 पेटी बोतलें ,343 पेटी अध्धे व 1361 पेटी पव्वा सहित अंग्रेजी शराब की कुल1055 पेटियां मिली। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी के चालक व परिचालक से ट्राला में मिली शराब से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगा तो वे कोई वैध लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। इस सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा थाना बिलास पुर में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया व आरोपितों को दर्ज मुकदमा में गिरफ्तार करके बरामद ट्राला व शराब को पुलिस कब्जा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम गोवर्धन निवासी गांव दूदू जिला बाड़मेर, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष। (चालक) व नवीन निवासी गांव कथुरा, सोनीपत, उम्र 35 वर्ष। (परिचालक) हैं। उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इनके कब्जा से बरामद हुई शराब को ये पंजाब से भर कर बिहार सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। इन्होंने पुलिस को चकमा/गुमराह करने के लिए शराब की पेटियों को जौ अनाज के कट्टो के नीचे दबाकर ट्राला में भरा था, ताकि ट्राला में भरी शराब पर पुलिस को शक ना हो और यदि पुलिस चेक भी करे तो उन्हें गाड़ी में अनाज भरा हुआ ज्ञात हो, परन्तु गुरुग्राम पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके और गुरुग्राम में प्रवेश करते ही गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें अवैध शराब से भरे ट्राला सहित काबू करके इनके षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया।

Related posts

लारेंस बिश्नोई गैंग से जुडे़ हैं तार: 4 बुलेट प्रूफ जैकेट, 4 बुलेट प्रूफ हेलमेट, 1 देशी पिस्तौल, 16 कारतूस बरामद, 4 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल मुस्ताक को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत मामले में एचएसवीपी के संपदा अधिकारी को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x