Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

होटल व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी व होटल के बाहर फायरिंग करने वाला नीरज बवानिया गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल , उत्तरी रेंज की टीम ने आज कुख्यात नवीन उर्फ़ बाली -नीरज बवानिया गिरोह के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया हैं, जिसका नाम नीरज कुमार उर्फ़ निशु उर्फ़ भूरा, उम्र 29 वर्ष , निवासी नांगलोई, दिल्ली हैं। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस बरामद की हैं। गिरफ्तार शार्प शूटर नीरज कुमार के खिलाफ पीएस स्पेशल सेल , दिल्ली में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस की माने तो हिमाचल, बद्दी  के एक होटल व्यापारी से एक करोड़ रूपए की मांग की, उसे डराने और धमकाने के उद्देश्य से होटल के बाहर फायरिंग करने के बाद बुराड़ी इलाके में छिपा हैं। जिसे सूचना के आधार पर आज गिरफ्तार किया गया हैं।  इस शूटर के खिलाफ हिमाचल के थाना बद्दी में एफआईआर नंबर -238 /2023, धारा 387 , 506 , 34 आईपीसी एंव 25/27 शस्त्र अधिनियम के दर्ज हैं।       

Related posts

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन के मैनेजर व फरीदाबाद के सेक्टर – 77 के सैमुअल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

गृह कलेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी पर लटक कर दे दी जान

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बकरीद पर ड्यूटी पर नहीं आए तो 36 पुलिसकर्मी को नॉर्थ-वेस्ट डीसीपी ने कर दिया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x