Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती की फिजिकल टेस्ट में फर्जीवाड़ा कर टेस्ट देने का प्रयास कर रहे युवक पुलिस ने दबोचा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली इकोटेक-3 पुलिस ने कांस्टेबल जीडी भर्ती-2021 की परीक्षा में फर्जी तरीके से फिजिकल देने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है सूरजपुर स्थित सीआईएसएफ कैंप आयोजित फिजिकल टेस्ट युवक किसी और के लिये पैसे लेकर का फिजिकल टेस्ट दे रहा था परीक्षा ले रहे अधिकारी को उस पर शक हो गया.मामले की सूचना ईकोटेक-3 पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी इलामारन ने बताया कि सूरजपुर स्थित सीआईएसएफ कैंप में इन दिनों कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती-2021 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर से अभ्यार्थी हिस्सा लेने आ रहे हैं। सीआईएसएफ कैंप पर चल रहे फिजिकल टेस्ट की परीक्षा के दौरान परीक्षा में हिस्सा लेने आए एक अभ्यर्थी पर उप कमांडेंट एवं भर्ती केंद्र सदस्य नरेश जोशी को शक हो गया, कि उसका वह टेस्ट पहले भी ले चुके है.

मामले की छानबीन की गई तो वह फर्जी निकला, आरोपी माह पूर्व  भी किसी प्रशांत नाम के शख्स की परीक्षा देकर गया था। सीआईएसएफ की तरफ से फर्जीवाड़े की सूचना ईकोटेक-3 पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी 26 वर्षीय रविन्द्र सिह पुत्र यशपाल सिह के रूप में हुई है।

इसके कब्जे से मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, ई-एडमिट कार्ड, उपस्थित प्रपत्र और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। यह इंटरमीडिएट पास है। अभी जांच की जा रही है कि पकड़े गया आरोपी और कितने लोगों की परीक्षाएं दी हैं।

Related posts

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

बिल्डिंग की छठी मंजिल से से कूद कर, महिला ने की आत्महत्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्य सिपाही ने लगातार 7 दिनों तक जीजा के घर के सामने सब्जी बेच ने के बाद 5000 का ईनामी मोस्टवांटेड पकड़ा गया    

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x