Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अवैध वसूली के मामले में पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज थाना 17 -18 के एसएचओ सहित पांच पुलिस कर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के समक्ष जब यह मामला आया तो उन्होनें पहले पूर्ण रूप से जांच करवाई , फिर थाना 17 -18 , गुरुग्राम में केस दर्ज करवाई, और वीरवार शाम को चारों आरोपित पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा एसएचओ सहित पांचों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर , विभागीय जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा IPS के समक्ष पेश होकर एक शिकायत के माध्यम से बताया कि यह बिहार का रहने वाला है तथा वर्तमान में वन क्यू बिल्डिंग सैक्टर-18, गुरुग्राम के नजदीक चाय, पराठा व सिगरेट की रेहड़ी चलाता है। थाना सैक्टर -17/18, गुरुग्राम के कुछ पुलिस कर्मचारी उसकी दुकान बंद कराने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग करते हैं।

उपरोक्त शिकायत पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा IPS,द्वारा जांच के आदेश दिए गए। शिकायत की जांच के उपरांत आरोपित 4 पुलिस कर्मचारियों (01 EASI, 01 E/HC, 01 सिपाही व 01 SPO) के विरुद्ध थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित करके सभी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा उपरोक्त मामले में प्रबंधक थाना सेक्टर-17/18, गुरुग्राम को अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों पर पर्यवेक्षण के अभाव के कारण निलंबित किया गया है।उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा उपरोक्त मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करती है। यदि कोई पुलिस कर्मचारी/अधिकारी किसी भी तरह से भ्र्ष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कोई पुलिस कर्मचारी/अधिकारी पुलिस कार्रवाई /अपनी ड्यूटी के निर्वहन में लापरवाही दिखाता है या बिना किसी कारण के कार्रवाई करने में देरी करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने गुरुग्राम पुलिस के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आम जनता की शिकायतों का तुरंत कानूनी रुपाणी निपटारा करे । यदि कोई कर्मचारी इसमें लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

Related posts

पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में 15 वर्ष के एक लड़के को पहले नशे का इंजेक्शन लगाया, गला घोंट कर हत्या कर दी -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फर्जी एसीपी और यूट्यूबर अधिकारी बन न्यूड वीडियो डिलीट करने के नाम पर ठगी मामले में ठग को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x