Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा हाइलाइट्स

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने दिल्ली में की मुलाकात, लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शुक्रवार को दिल्ली में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान डा. सतीश पूनिया ने अमित शाह से संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि देश के ऊर्जावान गृहमंत्री व कुशल संगठनकर्ता अमित शाह राजस्थान एवं हरियाणा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि आज देश के ऊर्जावान केंद्रीय गृहमंत्री व कुशल संगठनकर्ता अमित शाह से संगठनात्मक मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि शाह के साथ हरियाणा के विकास और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई है। डा. पूनिया ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा और राजस्थान के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुशल संगठनकर्ता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: फरीदाबाद स्थित सीजीओ कॉम्पलैक्स ऑफिस में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

राहुल बोले- ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टनरशिप की सरकार चलती है-लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

भाजपा ने बनाया संकल्प पत्र के साथ दो दिन में प्रदेश के हर घर में पहुंचने का प्लान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x